गंगोत्री नेशनल हाईवे बस हादसा: पेड़ ने ऐसे बचाई 26 जानें, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कैसे हुआ ये चमत्कार
गंगोत्री नेशनल हाईवे पर गंगनानी के पास मंगलवार देर रात बस हादसे का शिकार हो गई। बस में 27 यात्री समेत 29 लोग सवार थे, जिनमें से तीन महिलाओं की मौत हो गई है।
हादसे की वजह साफ नहीं हुई। लेकिन इसे चमत्कार ही कहेंगे की बस सड़क से 20 मीटर दूर जाकर एक पेड़ पर अटक गई।

इस वजह से कई यात्रियों की जान बच गई। अगर बस पेड़ पर न अटकती तो कई ओर लोगों की भी जानें जा सकती थी।
गंगोत्री से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस गंगोत्री नेशनल हाईवे पर गंगनानी के पास तीर्थयात्रियों की बस मंगलवार देर रात हादसे का शिकार हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बस हादसे में एक महिला की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जबकि दो महिलाओं ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 24 अन्य लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसा देर रात हुआ जिस वजह से अंधेरे में रेस्क्यू अभियान चलाकर एसडीआरएफ, पुलिस समेत स्थानीय लोगों ने घायलों को सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद अस्पताल भेजा गया। बस में कुल 27 तीर्थयात्री और चालक, परिचालक समेत 29 लोग सवार थे। तीन यात्रियों की मौत और 26 लोग घायल हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों और रेस्क्यू टीमों के अनुसार बस अनियंत्रित होकर जब खाई में गिरी तो रास्ते में पेड़ पर अटक गई। इस कारण एक बहुत बड़ा हादसा टल गया। अगर पेड़ नहीं होता तो बस कई मीटर नीचे गहरी खाई में गिर जाती।
बताया जा रहा है कि बस के ब्रेक नहीं लगने से चालक उस पर से नियंत्रण खो बैठा। बस खाई में करीब 20 मीटर नीचे तक गिरी। इसके बाद एक पेड़ पर बस रुक गई। बस में सवार तीर्थयात्री दिल्ली, महाराष्ट्र और हल्द्वानी के निवासी हैं। बस उधमसिंह नगर की है।
बस हादसे में जान गंवाने वाले-
- दीपा निवासी हल्दूचौड़ हल्द्वानी, जिला नैनीताल
- नीमा केडा निवासी रुद्रपुर, जिला उधमसिंह नगर
- मीना रैकवाल निवासी गौलापार हल्द्वानी, जिला नैनीताल।












Click it and Unblock the Notifications