हरिद्वार में गंगा दीप महोत्सव,50 घाटों में 3 लाख 51 हजार दीप जले, 500 ड्रोन से भव्य शो आकर्षण का केन्द्र
Ganga Deep Mahotsav Haridwar: हर की पैड़ी, हरिद्वार में गंगा दीप महोत्सव कार्यक्रम में 50 घाटों में लाखों की संख्या में दीप प्रज्वलित किए गए। मां गंगा के घाटों में 3 लाख 51 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। 500 ड्रोन से भव्य शो आकर्षण का केन्द्र रहा, साथ ही कन्हैया मित्तल के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे।
हर की पैड़ी में राज्य की परंपरा आध्यात्मिकता और नैसर्गिकता, सनातन संस्कृति, श्री बद्रीनाथ धाम, श्री केदारनाथ धाम , कुंभ कलश, भगवान शिव, मां गंगा पर ड्रोन शो आयोजित हुए। मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा बस हादसे में हताहत हुए लोगों की याद एंव राज्य स्थापना दिवस की वर्षगांठ में दीप प्रज्वलित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हर की पैड़ी, हरिद्वार में आयोजित गंगा दीप महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मां गंगा की पूजा अर्चना एवं गंगा आरती में सम्मलित होकर प्रदेश की सुख समृद्धि एवं तरक्की की कामना की। इस दौरान हर की पैड़ी स्थित पुलिस चौकी का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।
मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हरिद्वार के 50 घाटों में लाखों की संख्या में दीप प्रज्वलित किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिवस मां गंगा को प्रणाम कर संकल्प लेने का दिवस है। राज्य रजत जयंती वर्ष मना रहा है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21वी सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बताया था। दशक को बनाने के लिए हर उत्तराखंडी आगे बढ़कर इसमें अपना योगदान देगा। राज्य सरकार राज्य को आगे बढ़ाने लिए हर पल राज्य के विकास को समर्पित कर रही है।
भजन संध्या में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार क्षेत्र में यह नई शुरुआत हो रही है। उन्होंने राज्य आंदोलनकारियो को नमन करते हुए कहा कि राज्य स्थापना एवं रजत जयंती के अवसर पर मां गंगा के घाटों में 3 लाख 51 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। उन्होंने कहा हर दीप अंधकार को दूर कर तरक्की का उजाला जगाएगा। बीते 24 सालों में जनता के अटूट प्रेम और आशीर्वाद से राज्य आगे बढ़ा है। उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य पर्यटन शिक्षा एवं हर क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। आज उत्तराखंड ने कई क्षेत्रों में देश के सर्वोच्च राज्यों में स्थान बनाया है।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications