Dehradun: 14 करोड़ की डकैती करने वाले गैंग का बिहार कनेक्शन, सरगना तक पहुंची पुलिस जल्द होगा बड़ा खुलासा
dehradun news रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई 14 करोड़ की डकैती के मामले में देहरादून पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने सुबोध गैंग को चिह्रित कर संदिग्ध गैंग का आपराधिक इतिहास खंगाला है। इस बीच पुलिस ने गैंग की कुंडली तैयार कर ली है। ये गैंग देश के विभिन्न प्रान्तों में कई संगीन घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

गैंग लीडर सुबोध व उसके सहयोगी गैंगो पर विभिन्न राज्यों में संगीन धाराओ में लगभग दो दर्जन से अधिक मामले पंजीकृत हैं। देहरादून पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र पुलिस द्वारा अभियुक्त सुबोध को पुलिस कस्टडी में लातूर लाया गया है। दून पुलिस की टीम आरोपी से लातूर में पूछताछ कर रही है।
बता दें कि बीते 9 नवंबर को देहरादून में रिलायन्स ज्वैलरी शो-रूम में हथियारबंद बदमाशों ने डकैती कर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली थी। बताया गया कि शोरूम से 14 करोड़ की ज्वैलरी लूटी गई। जिसके बाद पुलिस की कई टीमें दूसरे राज्यों में भेजी गई। पुलिस ने इसमें बिहार गैंग को चिह्रित किया। जिसका सरगना सुबोध कुमार द्वारा बिहार जेल के अंदर से ही अपने गैंग को चलाने और अपने सहयोगी गैंगो से संपर्क में रहने की जानकारी प्राप्त हुई।
बताया गया कि ये गैंग इसी तरह दूसरे राज्यों में भी इस तरह की वारदात को अंजाम दे चुका है। इस बीच गैंग के सरगना सुबोध कुमार को महाराष्ट्र पुलिस द्वारा पुलिस कस्टडी रिमांड पर लातूर लाया गया है, जहां दून पुलिस की टीम द्वारा अभियुक्त सुबोध से पूछताछ की जा रही है। गैंग सरगना सुबोध सिंह उर्फ छोटू उर्फ दिलीप सिंह निवासी चिश्तीपुर चंडी थाना चंडी जिला नालंदा बिहार का बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications