G20 Summit Uttarakhand: तीसरी इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक शुरू, माॅडल विलेज, गंगा आरती मुख्य आकर्षण

उत्तराखंड के नरेंद्रनगर में जी 20 की तीसरी इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक 26 से 28 जून तक आयोजित हो रही है। इसमें जी 20 सदस्यों में 16 देशों के प्रतिनिधि प्रत्यक्ष रूप से, चार देशों के वर्चुअली हिस्सा लेंगे।

उत्तराखंड के नरेंद्रनगर में जी 20 की तीसरी इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक 26 से 28 जून तक आयोजित हो रही है। इसमें जी 20 सदस्यों में 16 देशों के प्रतिनिधि प्रत्यक्ष रूप से, चार देशों के वर्चुअली हिस्सा लेंगे। 28 जून को सभी डेलिगेट्स उत्तराखंड के मॉडल विलेज ओणी गांव का दौरा करेंगे। इसके अलावा त्रिवेणी घाट की संध्याकालीन गंगा आरती में शामिल होंगे। बैठक में पहले दिन शहरों के मूलभूत ढांचागत विकास पर निजी समूहों की भागीदारी पर चर्चा होगी।

G20 Summit Third Infrastructure Working Group meeting begins, Model Village, Ganga Aarti attraction

इससे पहले जी 20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने पहुंचे 46 प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्थानीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं से ढोल दमाऊ के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मेहमान स्थानीय लोक संस्कृति से रूबरू हुए और स्थानीय गीतों पर थिरके।

नरेंद्रनगर स्थित होटल वेस्टर्न रिसॉर्ट एंड स्पा हिमालयाज में आर्थिक मामलों के विभाग के संयुक्त सचिव सोलोमन अरोकियाराज ने प्रेसवार्ता में तीन दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जी 20 इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यसमूह की बैठक सोमवार से शुरू होगी। इसमें जी.20 देशों और अन्य के 63 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जिनमें आठ आमंत्रित देशों के प्रतिनिधि और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि कार्यसमूह की बैठक के पहले दिन शहरों में मूलभूत ढांचागत विकास पर चर्चा होगी। कैसे हम अपने भविष्य के शहरों का विकास करें कि इसमें रहने वाले लोगों को समान रूप से सुविधाएं मिल सकें। इसके अलावा शहरों के ढांचागत विकास में सरकार के अतिरिक्त निजी संस्थाओं की भागीदारी बढ़ाने और उनका योगदान सुनिश्चित करने पर चर्चा होगी। इसके अलावा प्राकृतिक चुनौतियों से लड़ने के लिए आपसी सामंजस्य पर बल दिया जाएगा।

इस अवसर पर भारत के नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से राउंड टेबल चर्चा की जाएगी। इसमें भारतीय विमानन उद्योग के ढांचे को मजबूत करने और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाने के लिए विशेषज्ञों के साथ बात होगी। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधियों को उत्तराखंड की संस्कृति और विरासत से जोड़ने के लिए बैठक के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+