उत्तराखंड के पूर्व स्पीकर और 8 बार के विधायक हरबंस कपूर का देहरादून में निधन, CM धामी ने जताया दुख
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, राज्य मंत्री और 8 बार के विधायक हरबंस कपूर का सोमवार की सुबह देहरादून में निधन हो गया। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरबंस कपूर के निधन पर दुख जताया है। सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि आज प्रातः पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री हरबंस कपूर जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त होते ही उनके आवास पहुंचकर उनको श्रृद्धांजलि दी।
Recommended Video

सोमवार की सुबह देहरादून के कैंट क्षेत्र से भाजपा विधायक हरबंस कपूर का निधन हो गया है। हरबंस कपूर ते निधन की खबर मिलते ही उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें कि कपूर आठ बार लगातार विधायक चुने गए थे। उन्होंने उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष पद का भार भी संभाला था। सीएम पुष्कर सिंह धामी विधायक के आवास पर पहुंचकर परिजनों का ढांढस बंधाया। हरबंस कपूर भाजपा के बेहद सहज और शालीन नेता थे। उनकी आम जनता के बीच अच्छी पकड़ थी। जनता की समस्याओं को लेकर वह हमेशा सजग रहते थे।
विधायक हरबंस कपूर के निधन की खबर मिलते ही पार्टी के नेताओं के साथ ही समर्थकों का उनके आवास पर पहुंचना शुरू हो गया है। वहीं उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सभी के मार्गदर्शन रहे हरबंस कपूर का निधन एक युग का अंत है। इस अपूरणीय क्षति को भर पाना मुमकिन नहीं है। आज हमने राजनीति एवं समाज की सेवा में आगे रहने वाले एक धरोहर को खो दिया है। उनकी गिनती हमेशा सक्रिय रहने वाले विधायकों में थी।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह वंचित वर्गों की आवाज मुखर करने वाले और अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सतत संघर्षरत रहने वाले जनसेवक थे। वहीं पूर्व कांग्रेस विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि हरबंस कपूर के निधन से उत्तराखंड की राजनीति का एक वट वृक्ष जैसा व्यक्तित्व हमारे बीच नहीं रहा। एक दशक उनके साथ काम करने का अवसर मिला।












Click it and Unblock the Notifications