flashback 2022: चारधाम यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, टूटा​ रिकॉर्ड, कारोबारियों के खिले चेहरे

चारधाम यात्रा ने साल 2022 में कई सालों के रिकॉर्ड तोड़े। 2 साल बाद चारधाम यात्रा का सुचारू रूप से संचालन शुरू होते ही श्रद्धालु उमड़ पड़े। चारधाम यात्रा में इस बार रिकॉर्ड 46 लाख 27 हजार 292 श्रद्धालु पहुंचे।

 flashback 2022: Devotees thronged Chardham Yatra, records broken, faces of businessmen blossomed

2 साल बाद कोविड के नियमों के बिना पहली बार हुई चारधाम यात्रा ने साल 2022 में कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ डाले। खास बात ये है कि केवल श्रद्धालुओं के आंकड़ों ने ​ही रिकॉर्ड नहीं तोड़े इस बार पर्यटन कारोबार से स्थानीय लोगों और मंदिर समिति के चेहरे खिल गए। जिस वजह से ये साल पर्यटन और तीर्थाटन के हिसाब से खास हो गया है।

चारधाम यात्रा में इस बार रिकॉर्ड 46 लाख 27 हजार 292 श्रद्धालु पहुंचे
उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध चारधाम और श्री हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के बंद हो गए हैं। श्रद्धालु मां गंगा, मां यमुना, बाबा केदार, भगवान बदरीविशाल के शीतकालीन प्रवास स्थलों पर पूजा व दर्शन कर सकेंगे। इस बार का सीजन कई मायनां में खास रहा है। 2 साल बाद चारधाम यात्रा का सुचारू रूप से संचालन शुरू होते ही श्रद्धालु उमड़ पड़े। चारधाम यात्रा में इस बार रिकॉर्ड 46 लाख 27 हजार 292 श्रद्धालु पहुंचे।

इस वर्ष सबसे अधिक 17 लाख 63 हजार 549 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम पहुंचे
चारधाम यात्रा की शुरूआत तीन मई को अक्षय तृतीय पर्व पर गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुई। छह मई को केदारनाथ और आठ मई को बदरीनाथ के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा ने तेजी पकड़ी। इस वर्ष सबसे अधिक 17 लाख 63 हजार 549 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। जबकि केदारनाथ में 15 लाख 63 हजार 275 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं गंगोत्री में छह लाख 24 हजार 516, यमुनोत्री में चार लाख 85 हजार 688 तथा हेमकुंड साहिब में एक लाख 90 हजार 264 तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंचे।

केदारनाथ में 190 करोड़ का बिजनेस हेली टैक्सी के जरिये हुआ

कोविड के कारण पटरी से उतरी आर्थिकी को इस साल पटरी पर आते देख स्थानीय कारोबारी के चेहरे खिल गए। बताया गया कि केदारनाथ में 190 करोड़ का बिजनेस हेली टैक्सी के जरिये हुआ। केदारनाथ, यमुनोत्री धाम में घोड़ा खच्चर, हेली सेवा, डंडी-कंडी से 211 करोड़ का कारोबार हुआ है। वहीं, गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) को भी 50 करोड़ की आय का अनुमान है। इस बार चारधाम यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई वीआईपी भी शामिल हैं। एक तरफ चारधाम यात्रा में आए श्रद्धालुओं ने रिकॉर्ड बनाया है। दूसरी तरफ जिस तरह की भीड़ यात्रा काल में रही उससे कई बार अव्यस्थाओं को लेकर भी यात्रा चर्चा में रही। केदारनाथ हेली सर्विस के नाम पर कई तरह के फर्जीवाड़े, केदारनाथ में कुत्ता ले जाने और दर्शन कराने पर भी सोशल मीडिया में जमकर विवाद भी ​हुआ। गर्भ गृह के दर्शन की अनुमति मिलने के बाद वीडियो वायरल होने से भी मंदिर समिति को कदम उठाना पड़ा। मंदिर परिसर में दरार की खबर वायरल केदारनाथ के अलावा बद्रीनाथ मंदिर की दीवार पर दरार आने की खबर भी जमकर वायरल हुई।

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश होने से 7 लोगों की मौत से हेली ​सर्विस पर सवाल खड़े

हादसे की बात करें सबसे बड़ा हादसा यमुनोत्री हाईवे पर हुआ जब​ मध्य प्रदेश के 26 लोगों की एक बस हादसे में जान चली गई। इसके साथ ही केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश होने से 7 लोगों की मौत से हेली ​सर्विस पर सवाल खड़े हुए। इसके साथ ही केदारनाथ में एक कंडी से गिरकर 5 साल की बच्चे की मौत हो गई। जो कि अब तक का पहला ऐसा हादसा माना गया है। इसके साथ ही केदारनाथ यात्रा मार्ग पर जानवरों की मौत ने भी सरकार के लिए कई तरह की चुनौती खड़ी की है। इस बीच केदारनाथ में सोने की परत चढ़ाने का भी पुरजोर विरोध काफी चर्चा में रहा। अब पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे को लेकर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए सबसे ज्यादा श्रद्धालु उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+