लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन की पहली बैठक, नए रिकॉर्ड के साथ लगातार जीतने का संकल्प

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी रणनीति बनाकर फोकस करना शुरू कर दिया है। नए रिकॉर्ड के साथ लगातार जीतने का संकल्प लेकर आज भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन की पहली बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा हमारी सरकारों ने इन 15 वर्षों में स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करने का काम किया गया है। अमृत काल की यह जीत 2047 के विकसित भारत की नींव रखने वाली होगी।

First meeting BJP state election management Lok Sabha elections resolution win new record.

प्रदेश कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में समिति के सभी 38 विभागों के प्रमुख एवं सह प्रमुखों के साथ पार्टी नेतृत्व द्वारा चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान अपने संबोधन में गौतम ने आह्वान किया कि पहले हम पहचान बनाने के लिए चुनाव लड़े, फिर दूसरे नंबर पर आने के लिए, उसके बाद जीतने के लिए और अब हमें नए रिकॉर्ड के साथ लगातार जीतने के लिए चुनाव लड रहे हैं।

ये चुनाव 2047 के विकसित भारत की नींव रखने के लिए हैं, दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए हैं, जाति और पंथ विहीन समाज खड़ा करने के लिए, प्रत्येक क्षेत्र में विश्व का सिरमौर बनने के लिए हैं। भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की सरकार और वर्तमान में नरेंद्र मोदी की सरकार के इन 15 वर्षों में उत्तम कार्य किए गए हैं जिनका स्वप्न आजादी के सेनानियों ने देखे थे।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बैठक को चुनावी बिगुल फूंकने वाला बताते हुए कहा, हमे सभी लोकसभा सीटों को 5 लाख से अधिक मतों से जीतने के लक्ष्य को पूरा करना है । हमारी सुनिश्चित करना है कि पर्वतीय क्षेत्रों के बूथों पर विगत चुनावों से न्यूनतम 10 फीसदी अधिक मत प्राप्त हों और मैदानी बूथों पर धारा 370 के अनुरूप पहले से 370 वोट अधिक मिले। उन्होंने कहा, लोक लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रबंध समिति के 38 विभागों में 103 सदस्यों की तरह ही लोकसभा और विधानसभा स्तर पर भी चुनाव प्रबंधन समितियां का शीघ्र गठन किया जाएगा।

समिति के सभी सदस्यों समन्वय के साथ काम करते हुए बूथ और पन्ना प्रमुख तक के कार्यकर्ताओं का सक्रिय सहयोग लेना है । उन्होंने लाभार्थी संपर्क अभियान, मातृ शक्ति एवं अन्य मोर्चों से जुड़े कार्यक्रमों की सफलता के लिए भी जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को होने वाला राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का कार्यक्रम अब 2 मार्च को होगा जिसमे हल्द्वानी का कुमायूं कलस्टर सम्मेलन, रायवाला का चुनाव प्रबंधन की बैठक और देहरादून का प्रबुद्ध सम्मेलन पूर्ववृति रचना अनुशार होगा।

बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने प्रबंध समिति के सदस्यों को उनके विभागों से जुड़े चुनावी कार्यों को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने चुनावी रणनीति की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए बताया कहा, हमे केंद्रीय नेतृत्व की अपेक्षा से भी बेहतर काम करते हुए लक्ष्य को हासिल करना है। उन्होंने घोषणापत्र विभाग, विशेष संपर्क विभाग, लाभार्थी संपर्क कार्यक्रम, मीडिया और सोशल मीडिया विभाग, महिला मोर्चा के 4,5,6 मार्च के कार्यक्रमों, युवा मोर्चा के कार्यक्रमों, नव मतदाताओं को प्रोत्साहित करने आदि तमाम कार्यक्रम पर अलग अलग चर्चा कर मार्गदर्शन दिया।

इस दौरान लाभार्थी संपर्क अभियान के संयोजक ज्योति प्रसाद गैरोला ने जानकारी दी कि लंबे रिसर्च के बाद देश के 25 करोड़ लाभार्थियों में से हमे उत्तराखंड में 9.5 लाख लाभार्थियों तक पहुंचना है । जिसको हमारे 22 हजार कार्यकर्ता 1 से 5 मार्च तक मोदी के पत्र, सेल्फी, स्टीकर और इस पूरी प्रक्रिया को सरल और नमो एप पर अपलोड करेंगे ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+