Breaking: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 4.0 तीव्रता

earthquake measuring 4 on Richter scale hit Pithoragarh in Uttarakhand: उत्‍तराखंड। उत्‍तराखंड के पिथौरागढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भूकंप के झटके महसूस क‍िए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई है। जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र नेपाल के पास काठमांडू में रहा। इसकी गहराई 10 किमी थी। फिलहाल कहीं से कोई जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। बता दें, हाल ही में उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके मससूस किए गए थे।

earthquake measuring 4 on Richter scale hit Pithoragarh in Uttarakhand

बता दें, छह फरवरी को चमोली के तपोवन इलाके में ग्लेशियर टूटकर ऋषिगंगा में गिर गया था, जिससे आसपास के इलाकों में बाढ़ आ गई थी। धौलीगंगा में भी जल स्तर बढ़ गया था, जिससे नदियों के किनारे बसे घर बह गए। इसके अलावा दो पॉवर प्रोजेक्ट और बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन का बनाया ब्रिज भी तबाह हो गया। इस आपदा में 206 लोगों के लापता होने की बात सामने आई थी। तब से अब तक लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक 62 लोगों के शव और 28 मानव अंगों को मलबे से निकाला जा चुका है। 142 लोग अभी भी लापता हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और उत्तराखंड पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+