सरकारी नौकरी मिलने की खुशी में बांट रही थी मिठाई, लौटते वक्त मौत की दीवार ने छीन ली खुशियां

देहरादून की चकराता निवासी 22 वर्षीय सुष्मिता तोमर करनपुर में डीबीएस कॉलेज के पास एक संस्थान में कोचिंग करती थी। सालों की कड़ी मेहनत के बाद कुछ दिन पहले उसकी नियुक्ति पुरोला डिग्री कॉलेज में कनिष्ठ सहायक के पद पर हुई थी। वह नौकरी मिलने की खुशी में गुरुवार देर शाम कोचिंग सेंटर के संचालक को मिठाई खिलाने गई थी। लौटते वक्त वह हादसे का शिकार हो गई। जिसमें उसे अपनी जान गंवानी पड़ी।

 distributing sweets to celebrate getting a government job, while returning, wall took away happiness.

डीएवी पीजी कॉलेज के पीछे की दीवार का हिस्सा गिरने से एक युवती की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। कोटा चकराता निवासी सुष्मिता तोमर (22 वर्ष) डीबीएस कॉलेज के पास एक संस्थान में कोचिंग करती थी। हाल ही में उसकी नियुक्ति पुरोला डिग्री कॉलेज में कनिष्ठ सहायक के पद पर हुई थी।

वह नौकरी मिलने की खुशी में गुरुवार देर शाम कोचिंग सेंटर के संचालक को मिठाई खिलाने गई थी। इस दौरान उसका भाई रघुवीर भी साथ था। रात को दोनों डीएवी कॉलेज के पीछे की रोड से गुजर रहे थे। करीब साढ़े आठ बजे दीवार का हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। करीब 15 फीट चौड़ी सड़क पर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार के मलबे ने भाई-बहन को चपेट में ले लिया गया।

आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही ईंटें हटाकर दोनों को बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका के भाई की ओर से थाना डालनवाला पर शिकायत दर्ज कराई गई। जिस पर डीएवी कॉलेज प्रशासन के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।

बताया गया कि मृतक युवती मूल रूप से चकराता की रहने वाली है जिसकी हाल ही में नियुक्ति कनिष्ठ सहायक डिग्री कालेज पुरोला के पद पर हुई थी। उधर युवती की मौत पर छात्र संगठनों का विरोध जारी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डीएवी कॉलेज इकाई कनिष्ठ सहायक की मौत पर डीएवी मैनेजमेंट का पुतला व कोतवाली में तहरीर दी गयी है।

छात्रसंघ अध्यक्ष दयाल बिष्ट ने कहा बहन सुष्मिता तोमर का एक माह पूर्व ही कनिष्ठ सहायक पद डिग्री कॉलेज पुरोला में ज्वाइनिंग की थी, लेकिन मैनेजमेंट व कॉलेज प्रशासन के लापरवाही के कारण निर्दोष बहन को मौत के घाट उतार दिया। पूर्व में कई बार महाविद्यालय को लिखित व मौखिक रूप से महाविद्यालय के जर्जर स्थति व दीवार के गिरने की सूचना दी गयी थी, जिसके बाद अनदेखा किया गया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य के आर जैन के इस्तीफे, दोषियों पर मुकदमा की मांग को लेकर कल रात्रि से कॉलेज गेट लरा ताला लगा कर धरना दे रहे हैं। आज डीएवी मैनेजमेंट व कॉलेज प्रशासन का पुतला दहन किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+