'दिल्ली से देहरादून के बीच दूरी हो रही कम', रेल-सड़क और हवाई कनेक्टिविटी पर ऋषिकेश में बोले पीएम मोदी
PM Modi in Rishikesh: आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी जबरदस्त चुनाव प्रचार कर रही है। इस बीच पीएम मोदी गुरुवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित किया। मोदी सरकार के दौरान उत्तराखंड में हुए विकास पर जोर दिया।
पीएम मोदी ने कहा कि हम उत्तराखंड में रेल, सड़क और हवाई कनेक्टिविटी लगातार बढ़ा रहे हैं। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन पर काम चल रहा है। दिल्ली से देहरादून के बीच की दूरी भी कम हो रही है। हमारी सरकार के इन प्रयासों से श्रद्धालुओं को उत्तराखंड पहुंचने में काफी आसानी हो जाएगी।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांवों को कांग्रेस अंतिम गांव कहती थी, लेकिन बीजेपी सरकार ने उन्हें पहला गांव मानकर विकास कर रही है। मानस खंड के तीर्थ स्थानों जैसे आदिकैलाश ओम पर्वत दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू हो गई हैं।
यमुनोत्री, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में रोपवे बनने से बहुत सी सुविधाएं हो जाएंगी। सड़क के रास्ते जो दूरी तय करने में कई कई घंटे लगते थे, उसे कुछ ही समय में पूरा कर लिया जाएगा। चार धाम परियोजना के तहत केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री को लगभग 900 किलोमीटर लंबे हाईवे से जोड़ा जा रहा है।
पीएम मोदी की रैली के बाद पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में एक रैली को संबोधित किया। रैली में हजारों की संख्या में लोग पीएम मोदी को सुनने के लिए कई इलाकों से पहुंचे। जिससे भाजपा के प्रत्याशियों में नया जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जिस तरह जनता ने आज की रैली में जो उत्साह व जोश भरा है। वो अब तक तूफान नजर आ रहा था, आज की रैली के बाद सुनामी बन गया है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand: ऋषिकेश में पीएम मोदी की विशाल आमसभा, कांग्रेस को बताया विकास और विरासत विरोधी












Click it and Unblock the Notifications