Uttarakhand: ऋषिकेश में पीएम मोदी की विशाल आमसभा, कांग्रेस को बताया विकास और विरासत विरोधी
PM modi in Uttarakhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता लगने के बाद दूसरी बार उत्तराखंड पहुंचे। उन्होंने ऋषिकेश के आईडीपीएल खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और राज्य की धामी की उपलब्धियों को गिनाया,तो वहीं कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आमसभा में पहुंचे कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि रामनवमी आने वाली है। गांव-गांव जाकर मेरी तरफ से देवता के आगे माथा टेककर प्रणाम कीजिये। पीएम ने आगे कहा कि हर घर जाकर बड़े बुजुर्गों को कहना मोदी जी ऋषिकेश आए थे, उन्होंने आपको राम-राम भेजा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस विकास और विरासत की विरोधी है। कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए हैं। यह कांग्रेस ही है, जिसने पहले राम मंदिर का विरोध किया,फिर अदालत में भी रुकावटें डाली।
पीएम मोदी ने कहा कि राम मंदिर बनाने वालों ने कांग्रेस के सारे गुनाह माफ करके घर जाकर निमंत्रण दिया, किंतु उन्होंने उस अवसर का भी तिरस्कार कर दिया। हिंदू धर्म की शक्ति इस कुरीति का नाश करेगी, उसे पूरा नहीं होने देंगे। मोदी ने आगे कहा कि अब कांग्रेस गंगा के अस्तित्व पर सवाल उठा रही है, लेकिन जनता उनको सबक जरूर सिखाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि हम विकसित भारत के संकल्प का सपना पूरा करना है, तो कमल खिलाने होंगे। बाकी काम करना मेरी गारंटी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला तेज करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार थी, तो गरीबों और बेरोजगारों का पैसा बिचाैलिया खा जाते थे, लेकिन भाजपा की सरकार ने सीधे बैंकों खतों में पैसे पहुंचाए हैं। कांग्रेस होती है, तो यह सब लुट जाता। हमनें इसे बंद किया है, इसलिए उनका गुस्सा सातवें आसमान पर है। पीएम ने कहा कि जब मैं कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ, तो कांग्रेस कहती हैं भ्रष्टाचारी बचाओ। उन्होंने जनता से सवाल किया कि अगर यह सब हटाना है, तो आपका आपका आशीर्वाद मिलेगा ना। मोदी ने गांधी परिवार पर हमला करते हुए कांग्रेस पर एक ही परिवार को बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मेरा भारत ही मेरा परिवार है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज संपूर्ण देश में फिर एक बार मोदी सरकार का नारा गूंज रहा है। देश की जनता ने पूर्ण बहुमत वाली सरकार का काम देखा है। आजभारत में ऐसी सरकार है, जिसने बीते 10 सालों में भारत को पहले के मुकाबले कई गुना मजबूत कर दिया है। जब-जब देश में कमजोर सरकार रही है। दुश्मनों ने लाभ उठाया है, तब भारत में आतंकवाद ने पैर पसारे थे, लेकिन अब आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है। पीएम मोदी ने कि तब सेना के पास अच्छे बूट तक नहीं होते थे,किंतु अब सेना हाईटेक तरीके से काम कर रही है।
यह भी पढ़ें जेपी नड्डा ने जारी किया सिक्किम विधानसभा चुनाव का घोषणा पत्र, जानिए क्या है मोदी की गारंटी में












Click it and Unblock the Notifications