उत्तराखंड कांग्रेस में कलह! सोशल मीडिया में वायरल लेटर से मचा घमासान, फिर खुलकर सामने आई खेमेबाजी

उत्तराखंड कांग्रेस में बीते कई दिनों से सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है। इसके पीछे एक पुराने लेटर का सोशल मीडिया में वायरल होना बताया जा रहा है। जिसके बाद से प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह के बीच मीडिया में बयानबाजी जारी है।

लेटर के जरिए दावा है कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने राष्ट्रीय नेतृत्व को ​प्रीतम सिंह को लेकर कुछ शिकायत की थी। जिसमें उनके सरकारी आवास का भी जिक्र किया गया था। हालांकि मीडिया ने जब करन माहरा से इस बात सवाल किया तो उन्होंने इसे सिरे से नकार दिया और कहा कि पार्टी हाईकमान को अगर शिकायत करनी होती तो चिट्ठी लिखने की जरूरत ही नहीं थी।

Discord Uttarakhand Congress viral letter social media created ruckus factionalism came out again

उन्होंने ये भी कहा कि प्रीतम सिंह पार्टी के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इस तरह का कोई भी प्रकरण सही नहीं हैं। इसी मामले में जब प्रीतम सिंह से मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने भी अध्यक्ष से किसी तरह के विवाद से साफ इनकार किया। हालांकि प्रीतम सिंह प्रदेश संगठन पर तंज भी कसते हुए नजर आए। इस बीच कांग्रेस के एक सीनियर कार्यकर्ता को पार्टी कारण बताओ नोटिस भी भेज चुकी है।

जो कि प्रीतम खेमे के ही माने जाते हैं। इसके बाद से दोनों खेमों में फिर से तनातनी बनी हुई है। जिसके बाद कांग्रेस की कलह खुलकर सामने आ गई है। उत्तराखंड कांग्रेस पहले से ही खेमेबाजी में बंटी हुई नजर आ रही है। हालांकि पार्टी नेताओं ने अब पार्टी फोरम में ही बात करने की हिदायत दी है।

इस बीच कांग्रेस में अंदरखाने एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की चर्चा भी जोर पकड़ रही है। माना जा रहा है कि हाईकमान 2027 को देखते हुए नए प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी कर सकता है। जिसको लेकर अभी से लामबंदी की जा रही है। जिसमें कुछ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दावेदारी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+