क्रिकेट खेलकर घर लौट रहा था किशोर, रास्ते में घात लगाए बैठे गुलदार ने 17 वर्षीय अनुराग को मार डाला
देवप्रयाग में गुलदार एक 17 वर्षीय किशोर को उठाकर ले गया। जिसके बाद देर रात किशोर का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ है।
घटना के बाद से एक बार फिर गुलदार की दहशत बढ़ गई है। लोगों ने वन विभाग से जल्दी से जल्दी गुलदार को आदमखोर घोषित करके मारने की मांग की है।

बताया गया कि 17 वर्षीय अनुराग चौहान देवप्रयाग डिग्री कॉलेज मैदान से क्रिकेट खेलकर घर लौट रहा था। रास्ते में गुलदार ने उस पर हमला किया और उठा ले गया। किशोर का क्षत-विक्षत शव घटनास्थल से काफी दूरी पर देर रात स्थानीय लोगों तथा वन विभाग ने बरामद किया। लोगों ने इलाके में पिंजरा लगाने की भी मांग की है।
अनुराग के पिता देवप्रयाग तहसील में स्टाम्प विक्रेता हैं, मां शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। बेटा घर से क्रिकेट खेलने के लिए निकला लेकिन लौटकर नहीं आया। पता चला कि देर शाम करीब सात बजे अनुराग डिग्री कॉलेज से खेलकर लौट रहा था। अचानक रास्ते में घात लगाए बैठा गुलदार उसे उठा ले गया।
वहां पर मौजूद लोगों ने काफी शोर भी मचाया लेकिन गुलदार ने उसे नहीं छोड़ा और वहां से भाग गया। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम को दी गई। जिसके बाद सर्चिंग आपरेशन चलाया गया। देर रात करीब साढ़े दस बजे वन विभाग तथा पुलिस की टीम को अनुराग चौहान का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। परिवार में घटना के बाद से कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने पिंजरा लगाकर तुरंत गुलदार को पकड़ने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications