BJP MLA से पांच लाख रूपए की डिमांड,गृह मंत्री अमित शाह के बेटे का नाम लेकर धोखाधड़ी की कोशिश,ये है पूरा मामला
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के भाजपा विधायक को केंद्रीय गृह मंत्री के बेटे के नाम से फोन कर पांच लाख रूपए मांगने का मामला सामने आया है। जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीपुर विधायक आदेश चौहान के नंबर पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुत्र जय शाह बताया और उन्होंने पार्टी फंड की डिमांड की। और दिल्ली सीनियर नेताओं से मुलाकात करने की बात भी की।

पुलिस के अनुसार हरिद्वार रानीपुर विधायक आदेश चौहान के पीआरओ रोमिश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि बीते दिन विधायक के नंबर पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुत्र जय शाह बताते हुए कहा कि दिल्ली व मणिपुर में व्यस्तता के कारण पापा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पुत्र हरीश नड्डा को उत्तराखंड से संबंधित विषयों पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है।
उन्होंने पार्टी फंड में सहयोग की अपेक्षा की है। इतना ही नहीं आरोपित ने विधायक को दिल्ली बुलाया। उसने विधायक को दूसरा नंबर देकर उसे सेकेट्री का नंबर बताया। अगले दिन विधायक ने किसी माध्यम से संपर्क किया तो धोखाधड़ी का शिकार होने का मामला सामने आया। आरोपित ने विधायक को दुष्प्रचार करने की भी धमकी दी। हरिद्वार पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। केंद्रीय मंत्री का नाम लेने और धोखाधड़ी की कोशिश करने और विधायक के साथ फर्जी वाड़ा करने के गंभीर मामले को लेकर हरिद्वार पुलिस अलर्ट हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications