Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: सीएम धामी समेत उत्तराखंड के दिग्गजों ने दिल्ली में डाला डेरा,जानिए इसकी वजह
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव जोर शोर से चल रहा है। भाजपा ने दिल्ली में सरकार बनाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। भाजपा ने सारे स्टार प्रचारकों की फौज उतारी हुई है। जिसमें उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हैं।
सीएम धामी भी बीते तीन दिनों से दिल्ली में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। साथ ही भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहे हैं। सीएम धामी दिल्ली में रोड शो, जनसभा और प्रत्याशियों के पक्ष में कई जगह वोट मांगते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को चुनाव है और आज प्रचार का आखिरी दिन है।

उत्तराखंड से भाजपा के कई दिग्गज दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। जिनमें मंत्री,विधायक और मेयर भी चुनाव में जमकर प्रचार कर रहे हैं। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में भाजपा के लिए जमकर प्रचार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली में करीब 15 लाख उत्तराखंडी हैं। इतना ही नहीं उत्तराखंड से संबंध रखने वाले कई नेता चुनाव भी लड़ रहे है। ऐसे में उत्तराखंड के सीएम समेत दिग्गज प्रचार कर माहौल बनाने में जुटे हैं। सीएम धामी के अलावा मंत्री, विधायक, मेयर और संगठन के कई बडे नेता दिल्ली चुनाव में प्रचार कर रहे हैं।
धामी पूरे देश में हिंदुत्व और धाकड़ फैसले लेने की वजह से काफी लोकप्रिय होते जा रहे हैं। बीते समय में जिन राज्यों में चुनाव हुए हैं, धामी पूरे क्षेत्रों मे प्रचार करते आ रहे हैं। नकल विरोधी कानून से लेकर यूसीसी लागू करने में धामी ने पूरे देश में मिसाल कायम की है। इसके अलावा उत्तराखंड में लैंड जिहाद, लव जिहाद के खिलाफ एक्शन लेने को लेकर भी सीएम धामी की देशभर में खूब चर्चा हुई।
ऐसे में धामी की लोकप्रियता पूरे देश मेें बढ़ रही है। दिल्ली चुनाव में दो दिग्गजों उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें दोनों गर्मजोशी से मुलाकात करते हुए नजर आए। दोनों को पूरे देश में हिंदुत्व के तौर पर लोकप्रिय चेहरा माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications