Dehradun: मेंहदी की हो रही थी तैयारी, तभी दूल्हे की सच्चाई आ गई सामने, दूल्हा निकला फर्जी 'कर्नल'

देहरादून में एक युवक पर केस दर्ज किया गया है। जो कि खुद को कर्नल बताकर शादी करने निकला था। अब पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dehradun wedding fake groom called himself a colonel in the army bride matrimonial site police case

उत्तराखंड के देहरादून में शादी के सीजन में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसकी कहानी सुनकर हर कोई हैरान है। देहरादून की एक युवती की एक युवक से मैट्री मोनियल साइट से जान पहचान हुई। युवक ने खुद को आर्मी में कर्नल बताया था। लेकिन युवक फर्जी निकला। मेंहदी के दिन जब दूल्हन को दुल्हे की सच्चाई का पता चला तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। अब पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खुद को सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बताते हुए जम्मू कश्मीर में तैनात बताया था
प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून की युवती जो डेंटिस्ट है। मैट्री मोनियल साइट के जरिए मुलाकात मोहकमपुर निवासी रोहित राणा से हुई। रोहित मूल रूप से रुद्रप्रयाग के कालीमठ का रहने वाला है। आरोप है कि रोहित ने खुद को सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बताते हुए जम्मू कश्मीर में तैनात बताया था। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और दोनों ने शादी करने का ​फैसला लिया।

रिश्तेदार को दुल्हे पर शक हुआ

शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थी। इस बीच मेंहदी के दिन दुल्हन के एक रिश्तेदार जो आर्मी में है, दुल्हे पर शक हुआ। ​दुल्हन के रिश्तेदार ने दुल्हे से उसके पलटन के बारे में पूछा। लेकिन दूल्हा संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद उन्होंने आर्मी में जांच पड़ताल की तो मामला सामने आ गया। आरोपी की पोल खुलने पर दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया और उसके खिलाफ तहरीर दे दी। इसके बाद जब आरोपी युवक के बारे में जांच पड़ताल की तो ये बात भी सामने आई कि आरोपी रोहित पहले से शादीशुदा है। मामले में युवती की तहरीर पर रोहित राणा के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+