Dehradun weather ground report: सर्दी का सितम, अलाव और चाय का सहारा, जानिए ठंड से कैसे बच रहे लोग
Dehradun weather ground report: देशभर में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रही है। सर्दी का सितम इस कदर बढ़ रहा है कि हर कोई ठंड से बचने के उपाय में जुटा है। साथ ही सुबह शाम विशेष ध्यान रखा जा रहा है। हर जगह आग या अलाव का सहारा लेकर लोग अपने जरुरी काम निपटा रहे हैं।
Recommended Video
पहाड़ों की बात करें तो ऊँची चोटियों में बर्फबारी से निचले इलाकों में ठिठुरन जबरदस्त बढ़ रही है। जिसका असर देखा जा सकता है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी ठंड का जबरदस्त प्रकोप देखा जा सकता है। पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में शीतलहर चल रही है। जिससे सुबह शाम जबरदस्त ठंड पड़ रही है। देहरादून में शाम से ही लोग अलाव जलाकर काम चला रहे हैं।

वन इंडिया ने देहरादून शहर के कारगी, सहारनपुर रोड, मंडी, माजरा, पटेलनगर समेत कई इलाकों में देर शाम को जायजा लिया इस दौरान जगह जगह लोग अलाव जलाकर ठंड से बचते हुए नजर आए। लोगों का कहना है कि सुबह शाम बिना अलाव के नहीं रहा जा सकता है। इसके साथ ही मसूरी के पास होने से यहां ठंड का असर ज्यादा है। लोग गर्म कपड़ों का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं।
कुछ चोराहों पर प्रशासन की और से अलाव की व्यवस्था भी नजर आई। लोगों का कहना है कि शाम को चार बजे के बाद और सुबह 9 बजे तक ठंड का जबरदस्त असर हो रहा है। ऐसे में सुबह और रात में काम करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े और चाय आदि के साथ ही अलाव की व्यवस्था की जा रही है।
प्रमुख चौराहों पर प्रशासन की और से अलाव की व्यवस्था की गई है। वन इंडिया ने सुबह के समय भी बंजारावाला, दून यूनिवर्सिटी रोड, धर्मपुर, हरिद्वार रोड और रिस्पना का जायजा लिया। सुबह के समय कम ही लोग सड़कों पर नजर आए। जो सुबह सड़कों पर दिखे वे पूरी तरह से पैक नजर आए। सुबह साढ़े 7 बजे के बाद स्कूली बच्चे और कुछ लोग बाहर निकलते हुए नजर आए। इस समय काफी सर्द हवाएं ठंड का एहसास करा रही हैं।
-
Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी-बिहार समेत 9 राज्यों में आंधी-बारिश की आशंका, क्या है दिल्ली का हाल? -
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र के इन जिलों में चलेगी तूफानी हवाएं, होगी तेज बारिश, मुंबई का कैसा रहेगा हाल? -
Uttarakhand weather केदारनाथ में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड और शून्य से नीचे तापमान, आज कैसा रहेगा प्रदेश मौसम -
धामी सरकार के 4 साल: जानिए कैसे विकास, निवेश, पर्यटन और रोजगार में हुए बड़े बदलाव, चार बड़ी उपलब्धियां -
देहरादून में सनसनी: सहसपुर में युवकों ने मचाया जमकर उत्पात, कार से मारी टक्कर, 4 गिरफ्तार, वीडियो वायरल -
धामी सरकार के 4 साल: सीएम ने गिनाईं उपलब्धियां, 3.76 लाख करोड़ निवेश, 30 हजार नौकरी, देहरादून का होगा कायाकल्प -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications