Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक बारिश, चारों धामों में बर्फबारी, जानिए मौसम का अपडेट
उत्तराखंड में बीते दिनों से पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का दौर जारी है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों खासकर चारधाम में बर्फबारी हो रही है। इस वजह से तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ी है।

उत्तराखंड में बीते दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिससे एक बार फिर तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 24 मार्च तक इस तरह के मौसम के बने रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
ऊंचाई वाले क्षेत्रों, चारधाम में बर्फबारी
उत्तराखंड में मौसम के मिजाज बदलने से बीते दिनों से पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का दौर जारी है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों खासकर चारधाम में बर्फबारी हो रही है। इस वजह से तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ी है। देहरादून में सोमवार और मंगलवार को भी बारिश का दौर जारी रहा है। गंगोत्री, यमुनोत्री की ऊंची चोटियों व केदारनाथ व बदरीनाथ धामों में सोमवार को बर्फबारी हुई। मंगलवार को मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में गर्जन के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। वहीं कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की और से जारी जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड में बारिश, ओलावृष्टि व बर्फबारी का दौर 24 मार्च तक बने रहने की संभावना है। 22 और 23 मार्च को इसमें कुछ कमी आने का अनुमान है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications