रिस्पना और बिंदाल नदी पर 26 KM लंबी एलिवेटेड रोड के लिए केंद्र सरकार से हरी झंडी का इंतजार,जानिए क्यों है खास
26 KM long elevated road on Rispana and Bindal river: देहरादून में ट्रैफिक समस्या और भविष्य की जरूरत को देखते हुए धामी सरकार ने 26 किमी रिस्पना- बिंदाल एलिवेटेड रोड के लिए केंद्र से अनुरोध किया गया है। जिस पर अब केंद्र सरकार से हरी झंडी का इंतजार है। हाल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी।
जिसमें उन्होंने केंद्र से रिस्पना और बिंदाल एलिवेटेड रोड के निर्माण में सहयोग मांगा था। इस परियोजना के बन जाने से ऐसे यात्रियों को ज्यादा सहूलियत होगी। जिन यात्रियों को मसूरी की तरफ जाना है, उनके लिए इसी एलिवेटेड रोड से रिस्पना और बिंदाल नदी की एलिवेटेड रोड का विकल्प खुल जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि जल्द ही दिल्ली देहरादून एलिवेटेड रोड शुरू होने पर राज्य में भारी संख्या में पर्यटकों की आने संभावना को देखते हुए राज्य सरकार नियोजन की चुनौती पर अभी से पूरी सक्रियता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शहर की ट्रैफिक समस्या और भविष्य की जरूरत को देखते हुए 26 किमी रिस्पना- बिंदाल एलिवेटेड रोड के लिए केंद्र से अनुरोध किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राज्य में धार्मिक, साहसिक, ईको-टूरिज्म, वेलनेस टूरिज्म, एग्रो टूरिज्म और फिल्म पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों को विकसित करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। आज जहां एक ओर केदारखंड की भांति मानसखंड कॉरिडोर को भव्य रूप में विकसित किया जा रहा है। वहीं ऋषिकेश और हरिद्वार को योग और आध्यात्मिक केंद्रों के रूप में वैश्विक स्तर पर प्रमोट करने के उद्देश्य से योजनाबद्ध रूप से कार्य भी किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने राज्य में फिल्म शूटिंग को आसान बनाने के लिए सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम भी प्रारंभ किया है। साथ ही हम उत्तराखंड में शूटिंग करने पर फिल्म निर्माताओं को विशेष सब्सिडी और अन्य सुविधाएं भी प्रदान कर रहे हैं। हमारे इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि उत्तराखंड को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट के अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया है।
रिस्पना और बिंदाल नदी पर बनने वाली 26 किमी लंबी एलिवेटेड रोड
- एलिवेटेड रोड की शुरुआत किसी धरातलीय सड़क से नहीं, बल्कि हवा में ही एक दूसरी एलिवेटेड रोड से होगा।
- यह एलिवेटेड रोड भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) की ओर से पहले से ही मोहकमपुर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) और आशारोड़ी तक प्रस्तावित है।
- दिल्ली की तरफ से आने वाले यात्री पहले सहारनपुर के गणेशपुर से डाटकाली तक बनी 12 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड से वन क्षेत्रों के बीच से गुजरेंगे।
- इसके बाद डाटकाली टनल के तुरंत बाद पूर्व निर्मित फ्लाईओवर से होते हुए एक और एलिवेटेड रोड पर चढ़ेंगे।
- जिस भाग पर रिस्पना और बिंदाल की एलिवेटेड रोड मोहकमपुर-आशारोड़ी के बीच प्रस्तावित एलिवेटेड रोड पर जुड़ेगी, वहां दो इंटरचेंज बनाए जाएंगे। इस तरह देखें तो दिल्ली से मसूरी जाने वाले यात्री शहर के ऊपर से हवा में ही मसूरी रोड पर पहुंच जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications