यहां खूबसूरत वादियों में बना है द प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड एस्टेट आशियाना, अब तक चार राष्ट्रपति कर चुके है प्रवास
dehradun news The President Bodyguard Estate Aashiyana देहरादून की खूबसूरत वादियों में राष्ट्रपति का आशियाना है।जिसे द प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड स्टेट 'आशियाना'कहा जाता है। जो करीब 170 एकड़ भूमि में बना है। आवासीय हिस्से को आशियाना का नाम दिया गया है। आवास में आठ कमरों के साथ सुरक्षा कर्मियों के रहने के लिए दो बैरक स्थापित हैं। घोड़ों लिए अलग से एक अस्तबल है। लीची और आम के बाग के साथ कई तरह की बागवानी भी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड दौरे पर हैं। हालांकि इस बार राष्ट्रपति राजभवन में रुकी हैं। लेकिन इससे पहले
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आठ दिसंबर 2022 को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून आईं थी। इस दौरान द प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड स्टेट स्थित 'आशियाना' में रात्रि विश्राम किया था। पिछले दौेर में राष्ट्रपति ने चार साल बाद आशियाना में विश्राम किया। इससे पहले 2018 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यहां विश्राम किया था।
देहरादून में द प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड स्टेट स्थित 'आशियाना' राष्ट्रपति का विश्राम स्थल है। भारतीय सेना की सबसे पुरानी रेजीमेंट प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड, की स्थापना 1773 में भारत के तत्कालीन गवर्नर जनरल वारेन हेस्टिंग्स ने की। 1859 में इसे वायसराय बॉडीगार्ड नाम दिया, जिसे बाद में द प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड में तब्दील कर दिया गया। राष्ट्रपति के अंगरक्षकों की घोड़ा गाड़ी के लिए दून में पहली बार 1938 में ग्रीष्मकालीन शिविर स्थापित किया गया। इससे पहले 1920 में यहां राष्ट्रपति के अंगरक्षकों के कमाडेंट का बंगला स्थापित कर दिया गया था। आजादी के पश्चात करीब 175 एकड़ में फैला यह क्षेत्र द प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड स्टेट के रूप में जाना गया।
वर्ष 1975-76 में जब तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन ने ग्रीष्मकालीन दौरे के लिए दून का चुनाव किया तब कमांडेंट बंगले का जीर्णोद्धार किया गया और नाम रखा आशियाना। तब से दून आने वाले राष्ट्रपति इसी आवास में ठहरते थे। वर्ष 1998 में तत्कालीन राष्ट्रपति केआर नारायणन इस बंगले में ठहरने वाले आखिरी राष्ट्रपति थे।
2014 में इस विरासत को संवारने का निश्चय किया गया और केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान की सलाह पर मई 2015 में यहां सर्वे किया गया। करीब डेढ़ करोड़ की लागत से दो साल में इसे बिल्कुल नया रूप दे दिया गया। 'आशियाना'के भू-निर्माण में नए लॉन, हेजेज, सजावटी पौधे तथा फूलों वाले वृक्ष तथा झाडिय़ों का प्रयोग सौन्दर्य तथा हरियाली को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। नहरों द्वारा सिंचाई की पुरानी व्यवस्था को भी पुनर्जीवित किया गया है। देहरादून का यह आशियाना प्रेजिडेंट बॉडीगार्ड के नाम से जाना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications