Uttarakhand: दून की बहादुर बेटी, मनचलों ने ताना तमंचा, नौंवी की छात्रा ने इस तरह बचाई जान, हर कोई कर रहा तारीफ

देहरादून में कोचिंग से घर लौट रही नौवीं की छात्रा पर मनचलों ने रास्ता रोककर तमंचा ताना। लेकिन छात्रा ने हिम्मत दिखाकर मनचलों का सामना किया। जैसे ही छात्रा ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाश भाग निकले।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कोचिंग से घर लौट रही नौवीं की छात्रा का रास्ता गली में खड़े दो मनचलों ने रोक लिया। जिसके बाद बदमाश ने तमंचा निकाला और छात्रा पर तान दिया। इस बीच छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए हाथ पकड़कर तमंचा ऊपर की तरफ कर दिया। जिससे फायर हवा में हुआ। जैसे ही छात्रा ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाश भाग निकले। अब पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। आसपास के इलाकों में इस तरह की वारदात के बाद दहशत का माहौल पैदा हो गया है। हालांकि छात्रा की हिम्मत को देखकर हर कोई तारीफ कर रहा है।

Dehradun student returning home coaching two miscreants pistol police has started investigating

सवा आठ बजे की घटना

देहरादून के कोतवाली पटेलनगर थाना क्षेत्र के कारगी स्थित शिवालिक एनक्लेव में नौवीं की एक छात्रा मंगलवार शाम रात करीब सवा आठ बजे वह कोचिंग से निकली। घर से करीब 300 मीटर पीछे मोड़ के पास अंधेरी गली में खड़े दो युवकों ने उसकी स्कूटी रोक ली। जिसमें से एक युवक ने उस पर तमंचा तान दिया। लेकिन युवती डरी नहीं और हिम्मत दिखाते हुए बदमाश का हाथ पकड़कर ऊपर की ओर कर दिया। इससे हवा में फायर हो गया। इसकी चिंगारी श्वेता के गले पर भी गिरी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के घरों से लोग बाहर आ गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक दोनों आरोपी भाग चुके थे। युवती ने पुलिस को बताया कि दोनों युवकों ने मंकी कैप पहनी थी। उनकी सिर्फ आंखें दिख रही थीं। पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक खंगाले हैं। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। स्थानीय लोगों ने इस तरह की हरकत करने वाले मनचलों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+