वीकेंड पर दून पुलिस का सख्त पहरा, हुड़दंग या खुले में शराब के साथ ही अमर्यादित व्यवहार न​हीं बर्दाश्त: SSP

देहरादून में अब वीकेंड पर पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। वीकेंड पर दून पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान शुरू कर चुकी है। जो वीकेंड पर हुड़दंग या खुले में शराब के साथ ही अमर्यादित व्यवहार करते हैं। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने कहा है कि समाज के बीच अमर्यादित व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

DEHRADUN Police has strict vigil weekends, ruckus drinking alcohol open indecent behavior

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने वीकेंड्स पर सड़क किनारे वाहनों में शराब पीने और हुड़दंग करने वालो के विरूद्धचेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान राजपुर क्षेत्रान्तर्गत अलग- अलग स्थानों पर खुले में नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले 26 लोगों के पुलिस एक्ट में चालान किए गए और सख्त हिदायत दी गई।

बता दें कि वीकेंड पर दून समेत आसपास के पर्यटक स्थलों पर सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंचते हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा भीड़ मसूरी और मसूरी देहरादून रोड समेत अन्य इलाकों में नजर आती है। जहां पर कई बार लोग अमर्यादित व्यवहार करते हैं। इसको लेकर पुलिस को कई बार शिकायत मिलती है। अधिकतर ऐसे लोग हुड़दंग और मौज मस्ती कर शांति में भंग डालते हैं। ऐसे लोगों से कप्तान ने सख्ती से निपटने को कहा है।

वीकेंड्स पर राजपुर क्षेत्रान्तर्गत मसूरी डाईवर्जन, ओल्ड मसूरी रोड, कुठाल गेट, आईटी पार्क आदि क्षेत्रों में लोगों द्वारा सड़क किनारे खुले में तथा गाड़ी में बैठकर शराब पीने और हुड़दंग करने की सूचनाएं एसएसपी देहरादून को प्राप्त हुई थी। जिस पर सीओ मसूरी को राजपुर क्षेत्र में खुले स्थानों पर इस प्रकार का मर्यादित व्यवहार करने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

जिसके तहत क्षेत्राधिकारी मसूरी द्वारा राजपुर पुलिस के साथ आईटी पार्क क्षेत्र, मसूरी डाईवर्जन, मसूरी रोड तथा कुठाल गेट में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा सड़क किनारे खुले में वाहन लगाकर नशीले पदार्थ का सेवन करने वाले 26 लोगों के पुलिस एक्ट के तहत चालान करते हुए उन्हें सख्त हिदायत दी गई। उत्तराखंड पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ मिशन मर्यादा भी संचालित करती रहती है। जिसमें नदी किनारे या सड़क किनारे गलत तरीके से पार्टी करने वाले या शराब पीने वालों के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+