Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Dehradun news: आईएसबीटी में किशोरी से दुष्कर्म मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित,इन बिंदुओं पर होगी जांच

देहरादून आईएसबीटी में नाबालिक बालिका के साथ हुई दुष्कर्म की घटना की विवेचना के लिए एसएसपी देहरादून ने एसआईटी गठित कर दी है।

एसआईटी दिल्ली से देहरादून तक बस चलने से, बस के बीच में रुकने ढाबा आदि से लेकर आईएसबीटी तक के फुटेज लेने के लिए सर्विलांस टीम लगायी गई है। पुलिस साक्ष्यों को पुख्ता करने के लिए जल्द अभियुक्तों का कस्टडी रिमांड ले सकती है।

Dehradun news SIT formed investigate dushkarm case teenage girl ISBT investigation done on points

आईएसबीटी में नाबालिक बालिका के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के संबंध में एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया है। SIT द्वारा दिल्ली से देहरादून तक बस चलने से, बीच में रुकने वाले ढाबा आदि से लेकर आईएसबीटी तक कि फुटेज लेने के लिए सर्विलांस टीम लगायी है।

एसआईटी जल्द साक्ष्यों को पुख्ता करने के लिए अभियुक्तों का कस्टडी रिमांड ले सकती है,साथ ही SIT में नियुक्त सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अभियोग के सभी पहलुओं पर गहन विवेचना कर घटना में शामिल सभी अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी एवं सुसंगत साक्ष्यों को एकत्र किया जाए साथ ही उक्त साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय में भी अभियुक्तों के विरुद्ध ठोस पैरवी सुनिश्चित की जाए। एसएसपी देहरादून द्वारा नियमित रूप से एसआईटी द्वारा की जा रही है कार्रवाई की प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी।

क्या है मामला
घटना 12 अगस्त की रात की बताई जा रही है। नाबलिक को बस चालक व परिचालक दिल्ली कश्मीरी गेट स्टेशन से लेकर पंजाब ले जाने की बात कहकर लाए इसके बाद देहरादून में बस में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बाद में दूसरे चालक परिचालकों और कैश काउंटर में पैसा जमा करने वाले कुल पांच लोगों ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया है साथ ही बस को भी कब्जे में ले लिया है। पीड़िता को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की निगरानी में रखा गया है। जहां उसकी काउंसलिंग भी कराई गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+