Dehradun news: गोलीकांंड में शामिल 7 आरोपियों को पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल, दो के साथ देर रात हुई मुठभेड़
देहरादून में हुए गोलीकांड के सातों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त रामवीर को राजस्थान के तलवार गाँव थाना बहरोल सदर जिला कोटपुतली से पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
अब देर रात हरिद्वार में हुई मुठभेड़ के बाद 02 अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड के षडय़ंत्र में शामिल एक अन्य स्थानीय रायपुर निवासी युवक अंकुश उर्फ गोलू को देहरादून पुलिस की स्पेशल टीम ने गिरफ्तार किया है। हत्याकांड में शामिल तीन अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

देहरादून के रायपुर थाना इलाके में मामूली विवाद के बाद तीन युवकों को गोली मारी गई। इनमें से एक युवक की मौत हो गई। जिसको लेकर लगातार बवाल मचा हुआ है।
देर रात हुई घटना में देहरादून पुलिस की स्पेशल टीम की हरिद्वार रूड़की हाई वे पर पीछा करने और रोकने पर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। हाईवे और आसपास के इलाके में देहरादून और सूचना पर हरिद्वार पुलिस की घेराबंदी की गयी। रायपुर थाना क्षेत्र में घटित हत्याकांड में देहरादून पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
देर रात्रि को देहरादून पुलिस टीम व हरिद्वार पुलिस टीम की संयुक्त घेराबंदी में अभियुक्त मनीष, योगेश को पुलिस मुठबेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। अभियुक्त मनीष व योगेश द्वारा पुलिस की घेराबंदी देखकर पुलिस पर फायर किया गया पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त मनीष व अभियुक्त योगेश के पैर पर गोली लगी।
इसके बाद एसएसपी देहरादून द्वारा एसएसपी हरिद्वार से अभियुक्तों के बारे में बातचीत की गई। इसके बाद एसएसपी देहरादून द्वारा एसपी सिटी देहरादून को अभियुक्तों की जानकारी व कोऑर्डिनेशन के लिए के लिए हरिद्वार भेजा गया। घायल बदमाशो को उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया।
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मनीष कुमार सिंह ग्राम नारायणगढ़ थाना रेवती जनपद बलिया उत्तर प्रदेश और योगेश निवासी ललसाना थाना गंगानगर मेरठ उत्तर प्रदेश के रुप में हुई।












Click it and Unblock the Notifications