Dehradun news: फुटबॉल क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान ओडिशा के गोलकीपर की मौत, ये बताई गई वजह

Dehradun news: देहरादून में चल रहे नेशनल एपीएफए गोल्ड फुटबॉल कप चैंपियनशिप के दौरान ओडिशा टीम के गोलकीपर तेनजिंग टोकदें की मौत हो गई। ये घटना टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान हुई। जिसके बाद अफरा तफरी मच गई।

मैच के दौरान ओडिशा टीम के गोलकीपर तेनजिंग टोकदें को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। जिसके बाद फील्ड से बाहर जाते हुए गोलकीपर को हार्टअटैक आ गया और उनकी मौत हो गई।

Dehradun news Odisha goalkeeper Tenzing Tokade dies football quarter final match reason heart attack

देहरादून क्लेमेंट टाउन के तिब्बती स्कूल के ग्राउंड में तिब्बती कम्युनिटी ने नेशनल एपीएफए गोल्ड फुटबॉल कप चैंपियनशिप का आयोजन किया। चैंपियनशिप में पोटला इलेवन ओडिशा और गैंगचुपा एफसी दिल्ली के बीच मुकाबला खेला गया। टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल सुबह-सुबह पोटला इलेवन ओडिशा और गैंगचुपा एफसी दिल्ली के बीच खेला जा रहा था।

इसी दौरान गोलकीपर की तबीयत बिगड़ी। इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के तौर पर ऑक्सीजन भी दी गई लेकिन उनके सीने का दर्द बढ़ता गया। तबीयत ज्यादा खराब होने पर खिलाड़ी को नजदीकी अस्पताल भी ले जाया गया, वहां पर डॉक्टरों ने खिलाड़ी को मृत पाया।

गोलकीपर के रूप में 44 वर्षीय तेनजिंग टोकदें की जबरदस्त गोलकीपिंग के बदौलत ओडिशा ने पिछले लगातार चार मुकाबले जीते थे। टूर्नामेंट के दौरान इस हादसे से आयोजक और और सभी खिलाड़ी और टीम में शोक की लहर है।

टूर्नामेंट में इससे पहले मुकाबला एफसी हिमाचल और डांडुलीप लीजेंड एफसी देहरादून के बीच खेला गया। जिसमें देहरादून ने 500 के स्कोर से मुकाबला जीता। दूसरा मैच डेकलिंग एससी उत्तराखंड और क्लेमेंट टाउन लीजेंड्स देहरादून के बीच खेला गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+