Dehradun news: नगर निगम ने गंदगी पर की बड़ी कार्रवाई किया एक लाख का चालान,जानिए किसका

Dehradun news देहरादून में नगर निगम ने गंदगी पर एक लाख का चालान किया है। नगर निगम ने राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स और नई तहसील परिसर की सफाई के लिए अनुबंधित उड़ा संस्था के ठेकेदार के विरूद्ध चालान की कार्रवाई करते हुए 01 लाख का अर्थदण्ड लगाया गया है।

डीएम सविन बंसल ने कूड़ा सम्बन्धी शिकायतों पर नगर निगम के अधिकारियों को तुंरत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही डीएम शहर की सफाई व्यवस्थाओं की स्वयं मॉनिटिरिंग कर रहे हैं।

Dehradun news Municipal Corporation major action dirt issued challan of one lakh know whose

नगर निगम देहरादून द्वारा राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स और नई तहसील परिसर की सफाई के लिए अनुबंधित उड़ा संस्था के ठेकेदार अमीर कुरैशी पुत्र बशीर कुरैशी के विरूद्ध चालान की कार्रवाई करते हुए 01 लाख का अर्थदण्ड लगाया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा डालने वालों पर नजर रखी जाए तथा ऐसा करते हुए पाए जाने वालों के विरूद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाए।

बताया गया कि कूड़ा बीनने वालों द्वारा बेकार कूड़ा सार्वजनिक स्थल पर डाल दिया जाता है, जिससे किन्ही-2 स्थलों पर कूड़े के ढेर लग जाते हैं। पुरानी तहसील में कूड़ा जमा होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने नगर निगम को उक्त स्थल पर कूड़ा हटाने तथा सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए, जिस पर नगर निगम की टीम द्वारा मुख्य नगर आयुक्त की मौजूदगी में सफाई करवाई गई।

जिलाधिकारी के निर्देश पर उप नगर आयुक्त ने आज सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान, कूड़ा वाहन संचालन, आदि का औचक निरीक्षण किया। नगर निगम से अनुबन्धित कम्पनी इकोनवेस्ट मैनजेमेंट सिस्टम, वाटरग्रेस, सनलाईट कम्पनी के कूड़ा उठान रूट, वाहन व्यवस्था का निरीक्षण किया गया, जिसमें वाहन निर्धारित संख्या से कम पाए गए कुछ वाहन खराब पाए गए, जिस पर सम्बन्धित कम्पनियों को नोटिस दिए गए।

बता दें कि डीएम ने नगर निगम देहरादून में वर्षों से चली आ रही कार्य प्रणाली को बदल कर पहले ही कड़ा संदेश दिया। डीएम ने सफाई व्यवस्था एवं मॉनिटिरिंग, कूड़ा उठान, कूड़ा वाहन संचालन, फॉगिंग, सत्यापन का कार्य बदल दिया। डीएम के निर्देश पर अब से उप नगर आयुक्त नगर निगम यह कार्य देख रहे हैं जो, इससे पहले मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी देखते थे। मुख्य नगर अधिकारी को अपने मूल कार्य देखने के निर्देश दिए गए हैं। जिसका असर भी दिख रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+