Dehradun news:कॉलेज पार्टियों में कोकीन की सप्लाई करने वाला विदेशी पैडलर गिरफ्तार,ऐसे चलता है लाखों का ड्रग्स
दिल्ली से देहरादून तक कोबरा गैंग का कोकीन सप्लाई का मुख्य विदेशी पैडलर 50 लाख रुपए कीमत के माल के साथ दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दून पुलिस इससे पहले कोबरा गैंग के 03 विदेशी पैडलरों (02 महिला तस्करो) सहित 07 अभियुक्तो को सलाखो के पीछे भेज चुकी है।
पुलिस ने आज चैकिंग के दौरान कुठाल गेट बैरियर ओल्ड मसूरी रोड के पास से एक विदेशी नागरिक NASSOR ZAHRAN HEMED को 68 ग्राम अवैध कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह कोबरा गैंग का सक्रिय सदस्य है तथा मूल रूप से तंजानिया देश का नागरिक है। उसके द्वारा तंजानिया के ही रहने वाले अपने साथी मैकडोनल्ट के साथ मिलकर अलग अलग राज्यो में कोकीन सप्लाई की जाती है, अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उनका मुख्य सप्लायर फैयान्सी है जो कि तंजानिया देश का ही रहने वाला है और बीच- बीच में इण्डिया आता जाता रहता है, उसी के द्वारा उसके साथी मैकडोनल्ट को सप्लाई करने के लिए कोकीन उपलब्ध कराई जाती है।
मैकडोनल्ट द्वारा कोकीन को अभियुक्त के माध्यम से अलग-अलग व्यक्तियो को सप्लाई करवाई जाती है। अभियुक्तों द्वारा देहरादून में आयोजित बड़ी-बड़ी पार्टियों, कॉलेज, स्कूल व अन्य स्थानों पर डिमांड के हिसाब से कोकीन की सप्लाई की जाती है, जिसके लिए उन्हें अपना कमीशन मिलता है। अभियुक्त उक्त कोकीन को सप्लाई करने के लिये दिल्ली से लाया था।
पूर्व में गिरफ्तार कोबरा गैंग के विदेशी पैडलर
1- PASCAl JOHN S/O MSISI R/O ILALA CBD PCO DAR ES SALAAM TANZANIA, उम्र 44 वर्ष दिल्ली का अस्थाई पता- निकट कृष्णा स्वीट शॉप द्वारका, नई दिल्ली, मूल निवासी- TANZAN 44.50 ग्राम अवैध कोकीन (अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग ₹ 31 लाख)
2- SANYU DIANAH W/O GERSHOM TULYAGYENDA R/O UGANDA COUNTRY हाल निवासी विकासपुरी दिल्ली उम्र 35 वर्ष 16.35 ग्राम अवैध कोकीन (अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 10 लाख रू0 )
3- Regina Waweru Njeri D/O Waweru हॉल निवासी: 920 सैक्टर - 42 फरीदाबाद हरियाणा उम्र 35 वर्ष, मूल पता: केन्या, 31 ग्राम अवैध कोकीन (अनुमानित कीमत 21 लाख रू0)












Click it and Unblock the Notifications