Dehradun news: मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात,रात भर बारिश से अफरा तफरी का माहौल

Dehradun news बीते कई दिनों से मूसलाधार बारिश का क्रम जारी है, जो कि देहरादून से लेकर मसूरी तक आफत बनकर बरस रही है।

देर रात तक बारिश देहरादून में मुसीबत बनकर बरसी है। बृहस्पतिवार शाम से देर रात तक घंटों तक हुई मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए।

Dehradun news Flood like situation due to torrential rains chaos due to rain overnight

तमसा नदी ने एक बार फिर रौद्र रूप धारण किया, टपकेश्वर मंदिर के समीप बहने वाली तमसा नदी ​का जलस्तर बढ़ने से अफरा तफरी का माहौल बना रहा। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद अचानक बाढ़ जैसे हालात नजर आए। इसके बाद रात तक डर के साये में रहने को मजबूर रहे।

आचार्य विपिन जोशी ने बताया कि रात में पूजा के बाद तमसा नदी का रौद्र रूप देखने को मिला। अच्छी बात ये रही कि भक्त तब तक सकुशल वहां से निकल गए थे। किसी तरह की कोई हानि या नुकसान नहीं हुआ। उधर बिंदाल नदी के उफान पर आने से बस्ती में कई घरों में पानी घुस गया।

बरसाती नालों के उफान पर आने से भी रिस्पना से लेकर शहर के कई इलाकों में जलभराव होता रहा। देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में भी अधिक वर्षा के कारण कुछ घरों में पानी घुस गया। जिसके बाद देर रात तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। सूचना पर एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि कुछ लोग स्वयं ही अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं व कुछ लोगों का एसडीआरएफ टीम द्वारा सहायता करते हुए बाहर निकाला गया व सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत चमोली, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में आज भी भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बागेश्वर जिले में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+