Dehradun news: त्यौहारी सीजन के लिए दून पुलिस का ट्रैफिक प्लान जारी, कहां नो एंट्री, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
Dehradun news traffic plan: त्यौहारी सीजन में शहर में जाम की समस्या को देखते हुए देहरादून पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। एसएसपी अजय सिंह ने अधिकारियों के साथ फील्ड में उतरक ट्रैफिक का जायजा लिया। इसके बाद नया ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। ऐसे में आने वाले 15 दिनों तक शहर में यही ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा।
पुलिस की और से सभी सभी दुकानदारों खासकर पटाखों के विक्रेताओं को निर्धारित किये गए स्थानों पर ही पटाखों की बिक्री करने को कहा गया है। ट्रैफिक प्लान के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार अपडेट दिया जाता रहेगा।

सहस्त्रधारा / रायपुर रोड /राजपुर रोड / सुभाष रोड / डालनवाला क्षेत्र से आने वाले वाहन
- काबुल हाऊस, नियर सर्वे चौक मंगला देवी इण्टर कॉलेज परिसर . मल्टीस्टोरेज पार्किंग कनक चौक MDDA कॉम्पलैक्स घण्टाघर में वाहनों को पार्क करेंगे ।
चकराता रोड / GMS रोड / गढी कैन्ट क्षेत्र से आने वाले वाहन
- जनपथ कॉम्पलैक्स, बिन्दाल प्रभात कट के सामने खाली मैदान रैंजर्स ग्राउण्ड नियर बुद्धा चौक में अपने वाहनों को पार्क करेंगे ।
ईसी रोड / रिस्पना पुल / धर्मपुर / जोगीवाला / नेहरु कॉलोनी / 6 नम्बर पुलिया आदि क्षेत्रों से आने वाले वाहन
- रैंजर्स ग्राउण्ड नियर बुद्धा चौक दरबार साहिब, नियर तहसील चौक राजीव गांधी कॉम्पलैक्स तहसील चौक में अपने वाहनों को पार्क करेंगे ।
सहारनपुर चौक / कांवली रोड / पटेलनगर /पथरीबाग आदि क्षेत्रों से आने वाले वाहन
- पुराना बस अड्डा, नियर द्रोण होटल 2. पुलिस कार्यालय, नियर दून अस्पताल 3. नगर निगम कार्यालय परिसर में अपने वाहनों को पार्क करेंगे ।
Two Wheeler पर आने वाले -
- गांधी इन्टर कॉलेज, नियर पल्टन बाजार 2. CNI स्कूल, नियर पल्टन बाजार में अपने वाहनों को पार्क करेंगे ।
पार्किंग सुविधा शहर के अन्य बाजारों हेतु (Other Local Markets)
- धर्मपुर बाजार में आने वाले लोग अपना वाहन रेसकोर्स क्षेत्र की पार्किंग (Parking) में पार्क करें ।
- नेहरु कॉलोनी क्षेत्र में आने वाले लोग अपना वाहन GST Office के दायें एवं बायें लिंक रोड पर (Parking) करेंगे ।
- रिस्पना क्षेत्र में आने वाले लोग अपना वाहन राजीव नगर, नियर विधानसभा तिराहा के अन्दर सडक किनारे (Parking) करेंगे ।
- प्रेमनगर बाजार में आने वाले लोग अपना वाहन दशहरा ग्राउण्ड की पार्किंग ( Parking) में पार्क करें
- रायपुर शिवमन्दिर बाजार में आने वाले लोग अपना वाहन मालदेवता रोड़ की पार्किंग ( Parking) में पार्क करें ।
नो-एन्ट्री प्लान (No-Entry)
- लोडिंग वाहनों हेतु दर्शनी गेट, तिलक रोड, भण्डारी चौक, अन्सारी मार्ग, तहसील चौक, डिसपेन्सरी रोड, से पलटन बाजार में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। कोई भी लोडिंग वाहन प्रातः 10.00 बजे से 21.00 बजे तक पलटन बाजार क्षेत्र में प्रवेश (ENTRY) नहीं करेगा। लोडिंग वाहन 10.00 बजे से पूर्व अपना लोडिंग कार्य समाप्त कर लें।
- लोडिंग वाहनो के लिये वन - वे (ONE WAY) व्यवस्था के अन्तर्गत केवल राजा रोड से पीपल मण्डी से दर्शनी गेट की ओर जा सकेगें ।
- पलटन बाजार क्षेत्र में जिन व्यापारियों के प्रतिष्ठान है, उनके वाहनों को टोकन के माध्यम से बाजार में प्रवेश कराया जायेगा, अन्य वाहनो का बाजार में पूर्णतः प्रवेश निषिद्ध होगा।
बैरियर व्यवस्था
- बुद्धा चौक
- दर्शनलाल चौक
- ओरियन्ट चौक
- लैन्सडाउन चौक
- राजा रोड कट
- सहारनपुर चौक
- बिन्दाल चौक
पार्किंग व्यवस्था
- काबुल हाऊस, नियर सर्वे चौक
- जनपथ कॉम्पलैक्स, बिन्दाल
- रैंजर्स ग्राउण्ड नियर बुद्धा चौक
- MDDA कॉम्पलैक्स घण्टाघर
- मल्टीस्टोरेज पार्किंग कनक चौक
- मंगला देवी इण्टर कॉलेज परिसर
- CNI स्कूल, नियर पल्टन बाजार
- पुराना बस अड्डा, नियर द्रोण होटल
- गांधी इन्टर कॉलेज, नियर पल्टन बाजार
- प्रभात कट के सामने खाली मैदान
- राजीव गांधी कॉम्पलैक्स तहसील चौक
- दरबार साहिब, नियर तहसील चौक
- नगर निगम कार्यालय परिसर
- पुलिस कार्यालय, नियर दून अस्पताल












Click it and Unblock the Notifications