Dehradun news: होली से पहले देहरादून से सामने आई बुरी खबर, मां और दो मासूम की मौत, वजह कर देगी परेशान

देहरादून के सहसपुर में मां और दो मासूम बेटों की मौत से सनसनी फैल गई है। होली से एक दिन पहले सामने आए मामले से माहौल गमगीन है। पुलिस इस मामले को आर्थिक तंगी और पारिवारिक कलह से जोड़कर चल रही है।

Dehradun news Before Holi, bad news came out death mother two innocent people reason make upset

देहरादून के सहसपुर थाने में होली से एक दिन पहले बड़ी घटना सामने आई। यहां रहे रहे एक परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एक ही परिवार के तीन लोगों मां और दो मासूम बेटों की मौत की खबर सुनकर देहरादून के कप्तान समेत पूरी टीम मौके पर पहुंची और पूरे घर की तलाशी ली। पुलिस इस मामले को ​आर्थिक तंगी से जोड़कर चल रही है।

आर्थिक तंगी के कारण पारिवारिक कलह रहता था

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शीतला पुल जस्सोवाला थाना सहसपुर निवासी इंद्रपाल ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी पत्नी और दो बेटों की घर पर मृत अवस्था में पड़े हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि इंद्रपाल की पत्नी सरोजा पाल व दोनो पुत्र अंश व अर्णव अचेत अवस्था में मिले जिन्हें 108 के माध्यम से सरकारी अस्पताल भिजवाया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा उपरोक्त तीनों को मृत घोषित किया गया। पत्नी सरोजा पाल की उम्र 32 वर्ष, जबकि पुत्र अंश 12 वर्ष और अर्णव की उम्र 07 वर्ष है। पुलिस पूछताछ में इंद्रपाल ने बताया कि वह मूल रूप से ग्राम मिसराइनपुर पोस्ट दुर्गागंज थाना दुर्गागंज जिला भदोही उत्तर प्रदेश का निवासी है विगत 10 वर्षो से थाना सहसपुर क्षेत्र में निवास कर रहा है और वर्तमान में सेलाकुई फार्मासिटी स्थित डिफोहिल्स कंपनी में जॉब करता है। आस-पड़ोस व रिश्तेदारों से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दोनों पति-पत्नी के बीच आर्थिक तंगी के कारण पारिवारिक कलह रहता था। प्रथम दृष्टया आर्थिक तंगी के चलते यह घटना होना पाया गया है। हालांकि पुलिस अभी जांच में जुटी है।

Recommended Video

    Uttarakhand Earthquake Alert | अब उत्तराखंड में Turkiye जैसी तबाही का खतरा, Video | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+