Dehradun news: मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Dehradun news: देहरादून में आज एक सड़क हादसे में एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे आज सुबह का बताया जा रहा है जब छात्रा घर से सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थी। रास्ते में कार ने युवती को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई है। हादसे की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Dehradun news: 10th class student who left home for morning walk dies in road accident

पुलिस ने जिस कार से हादसा हुआ उसे अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी की पहचान भी कर ली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह देहरादून के थाना बसंत विहार को सूचना मिली कि वाडिया संस्थान के पास इनोवा कार द्वारा एक युवती को टक्कर मार दी है।

सूचना पर थाना बसंत विहार से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस बीच घायल युवती को 108 की मदद से कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया, जहां पर डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक युवती की पहचान मंदिसा त्यागी निवासी 9 शिव एंक्लेव के सामने वाडिया इंस्टीट्यूट जीएमएस रोड देहरादून के रूप में हुई।

प्रारंभिक पूछताछ में बताया गया कि मृतक युवती एनमेरी स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा थी जो सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थी। मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। युवती को टक्कर मारने वाले वाहन संख्या UK 07TB 0473 इनोवा कार को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया गया है, जिसे मोहसिन निवासी कैलाशपुर थाना गागारेड़ी जनपद सहारनपुर चल रहा था, घटना के संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+