मसूरी को जाम से निजात दिलाने को प्रशासन की कवायद,किंक्रैग पार्किंग फिर से शुरू करने के साथ शटल सेवा होगी चालू

Mussoorie news पहाड़ों की रानी मसूरी में सालभर पर्यटक आते हैं, जिससे मसूरी में जाम की समस्या बनी रहती है। इसके लिए कई बार प्रशासन की ओर से पहल की गई, लेकिन खास बदलाव नहीं हुआ। पहली बार प्रशासन ने मसूरी को जाम से राहत दिलाने को शटल सेवा संचालित करने और किंक्रैग पार्किंग को फिर से शुरू का निर्णय लिया है।

जिला प्रशासन प्रथम चरण में दो हाईटैक बस चलाएगा। जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने पर्यटन नगरी मसूरी में किंक्रैग पार्किंग को फिर से शुरू किए जाने की कवायद शुरू कर दी है।

DEHRADUN Mussoorie jam Administration efforts shuttle service will start Resumption Kincrag parking

ज़िलाधिकारी ने अधिकारियों को इसके लिए किंक्रैग पार्किंग से पुस्तकालय एवं पिक्चर पैलेस तक शटल बस सेवा शुरू किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने 10 दिन के अन्तर्गत टैण्डर प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए पुलिस विभाग को किंक्रैग में अपना ऑफिस सेटअप कम्प्यूटर नेटवर्क स्थापित किए जाने के भी निर्देश दिए।

पुलिस के पास सभी होटलों की अधिकतम पार्किंग सीमा की जानकारी रहेगी। किसी होटल की पार्किंग फुल होने के उपरांत वाहनों को किंक्रैग में ही रोका जाएगा। किंक्रैग से आगे शटल सेवा के माध्यम से भेजा जाएगा। जो कि किंक्रैग पार्किंग पर खुद रुकेगी। किंक्रैग से लाइब्रेरी चौक एवं पिक्चर पैलेस तक 2 हाई एंड बसों की शटल सेवा की कवायद शुरू हो गई है।

डीएम देहरादून सविन बंसल ने एसपी ट्रैफिक को किंक्रैग पार्किंग के लिए पूर्ण रूप से प्रवर्तन कराये जाने के दिए निर्देश दिए हैं। साथ ही एसडीएम एवं नगर पालिका परिषद मसूरी को एक सप्ताह में आरएफ जारी करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने एसपी ट्रैफिक को इस व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस को जो भी संसाधन की आवश्यकता हो, इसके लिए फंडस जिलाधिकारी त्वरित उपलब्ध कराएगें। उन्होंने उप जिलाधिकारी मसूरी, पुलिस अधीक्षक यातायात एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मसूरी को दिए जल्द कार्यवाही के निर्देश।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+