बड़ा हादसा: मसूरी-देहरादून मार्ग पर गहरी खाई में गिरी बस, 22 लोग थे सवार, अब तक दो महिलाओं की मौत

Mussoorie Bus Accident: उत्तराखंड के मसूरी-देहरादून मार्ग पर खाई में गिरी बस में चालक समेत 22 लोग सवार थे। हादसे में सभी यात्री घायल हो गए और उन्हें बचा लिया गया, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।

Mussoorie Dehradun Bus Accident

उत्तराखंड के मसूरी-देहरादून मार्ग पर रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया है। एक रोडवेज बस गहरी खाई में गिर गई, जिसमें चालक समेत 22 लोग सवार थे। पुलिस के मुताबिक अब तक दो महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि अन्य घायल यात्रियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुछ घायलों को देहरादून भेजा गया है, वहीं कुछ का मसूरी के अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीन यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। राहत-बचाव दल दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। लोगों को खाई से बाहर निकालने का काम चल रहा है।

शेर घड़ी के पास हुई घटना, मची चीख पुकार
बस मसूरी से देहरादून लौट रहीं थी, तभी रास्ते में शेर घड़ी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के कारण यहां दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। बस के खाई में गिरने की आवाज सुनते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे। तुरंत खाई में उतर घायलों को बाहर निकालना शुरू किया गया। आइटीबीपी, एसडीआरएफ, फायर और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई से लोगों को निकाला।

यहां देखें Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+