Dehradun news: केंद्र से झाझरा-आशारोड़ी 12.17 किमी लिंक रोड को मंजूरी, जानिए कैसे जाम और प्रदूषण होगा कम
Dehradun news: देहरादून में जाम के झाम से मुक्ति दिलाने और प्रदूषण में कमी लाने के लिए झाझरा-आशारोड़ी 12.17 किमी लिंक रोड को मंजूरी मिल गई है। योजना के मुताबिक सड़क फोरलेन होगी। यह पूरी सड़क नई बनेगी।

यह सड़क आशारोड़ी में आरटीओ चेकपोस्ट के पास से शुरू होगी और वन समेत ग्रामीण आबादी क्षेत्र से होकर झाझरा में देहरादून-पांवटा साहिब राजमार्ग पर मिलेगी। राजमार्ग में जरूरत के मुताबिक पुल व फ्लाईओवर के निर्माण भी किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश की बहुप्रतीक्षित झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड (लंबाई 12.17 किमी) के विकास के लिए ₹715.97 करोड़ धनराशि की स्वीकृति देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लिंक रोड देहरादून शहर के लिए एक बाईपास के रूप में कार्य करेगा जिससे देहरादून शहर में भीड़भाड़ और प्रदूषण में भी कमी आएगी।
इस सड़क के बनने से जो लोग दिल्ली की तरफ से सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया, पांवटा साहिब या दून की तरफ बल्लूपुर के पास तक आएंगे, उन्हें अनावश्यक रूप से शहर में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। पांवटा साहिब से देहरादून होकर दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन भी दून में प्रवेश नहीं करेंगे। इससे शहर में अतिरिक्त वाहन दबाव नहीं पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications