Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उत्तराखंड में गेस्ट टीचर ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, इन मांगों पर सुनवाई न होने से हैं नाराज

माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ अपनी मांगों को लेकर आंदोलन पर है। गेस्ट टीचर उनके पदों को खाली न मानने और गृह जिले में तैनाती के प्रस्ताव को कैबिनेट में मंजूरी के बाद भी शासनादेश नहीं होने से नाराज हैं।

dehradun Guest teacher started indefinite strike angry due to non-hearing of demands

उत्तराखंड के माध्यमिक माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ का अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया है। शिक्षक संघ ने लंबित मांगों को लेकर पहले ही 13 दिसंबर से शिक्षा निदेशालय में अनिश्चितकालीन धरने का एलान किया था। गेस्ट टीचर उनके पदों को खाली न मानने और गृह जिले में तैनाती के प्रस्ताव को कैबिनेट में मंजूरी के बाद भी शासनादेश नहीं होने से नाराज हैं।

देहरादून में आज से आंदोलन शुरू

माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ अपनी मांगों को लेकर आंदोलन पर है। संघ के बैनर तले सभी जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष देहरादून एकत्र हो गए हैं। जिसके बाद आज से आंदोलन शुरू हो गया है। अतिथि शिक्षकों का आरोप है कि चार जुलाई 2021 की कैबिनेट में उनके प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी, लेकिन अब तक इसका शासनादेश नहीं हुआ। जिससे प्रदेश में गेस्ट टीचर प्रभावित हो रहे हैं। आरोप है कि राजकीय आदर्श कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में सहायक अध्यापक विज्ञान के पद पर नियमित नियुक्ति की शिक्षिका की पदोन्नति से गेस्ट टीचर प्राची पंवार को कार्यमुक्त कर दिया गया। इसी तरह गेस्ट टीचरों की सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। प्रदेश में चार हजार से अधिक गेस्ट टीचर कार्यरत हैं। आरोप है कि पिछले कई वर्षों से दूरदराज के क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देने के बावजूद भी प्रदेश सरकार उनके हितों की अनदेखी कर रही है। उनके सुरक्षित भविष्य को लेकर अब तक कोई नीति नहीं बनी। कैबिनेट में जो प्रस्ताव आया उस पर भी विभाग की ओर से अमल नहीं किया गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+