Dehradun: पहली पत्नी भाग गई, दूसरी शादी में आ रही थी बाधा तो अपनी मासूम बेटियों की पिता ने कर दी हत्या
देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में अपनी नाबालिग बच्चियों की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। पहली पत्नी के किसी के साथ भागने और दोनों बच्चियों के कारण दूसरी शादी ना होने से आरोपी परेशान था।
देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में अपनी नाबालिग बच्चियों की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। दून पुलिस ने हत्याकांड का 24 घंटे के अंदर खुलासा किया है। हत्या कांड को अंजाम देने वाले आरोपी पिता जितेंद्र साहनी को डोईवाला पुलिस ने लखनऊ से किया गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 23 जून 2023 को दोनों बच्चियों की गला घोटकर हत्या की थी। घटना अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पहली पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ भागने और दोनों बच्चियों के कारण दूसरी शादी ना होने से आरोपी परेशान था। आरोपी ने दूसरी शादी करने की चाहत में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया।

देहरादून पुलिस ने केशवपुरी में अपनी दो मासूम बच्चियों की हत्या के आरोपित पिता को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। हत्या करने के बाद आरोपित ने बिहार में छिपने की योजना बनाई थी। आरोपित ने पत्नी के गैर मर्द के साथ भाग जाने के अलावा अपनी दूसरी शादी में बच्चियों के बाधा बनने को वजह बताते हुए जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपित जितेंद्र साहनी का 2018 में विवाह रीना निवासी केशवपुरी बस्ती से हुआ था।
रीना से उसकी दो बेटियां आंचल व अनुषा पैदा हुई। लेकिन पत्नी पत्नी भागकर बिहार चली गई थी। जिसे वह वापस लेकर आया था। लेकिन पत्नी दूसरे के साथ चली गई। पहली पत्नी के भाग जाने के बाद आरोपित भी बिहार से दूसरी शादी करना चाहता था। लेकिन बच्चियों की वजह से दूसरी शादी नहीं कर पा रहा था। 23 जून को घर के कमरे की कुंडी बंद करके दोनों बच्चियों का गला दबाकर मार दिया।












Click it and Unblock the Notifications