खुद कार चलाकर डीएम पहुंचे अस्पताल,पर्ची कटवाई और मारा छापा, ARTO में भी मारी रेड, अव्यवस्थाओं पर भड़के

DEHRADUN DM IAS देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज सबसे पहले राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद एआरटीओ कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान सफाई व्यवस्था से लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों के नदारद होने पर डीएम ने जमकर नाराजगी जताई और कार्रवाई भी की।

डीएम बिना सूचना के सबसे पहले खुद कार चलाकर चिकित्सालय पंहुचे। इसके बाद लाइन में लगकर ओपीडी पर्ची बनाई। चिकित्सालय में आधा घंटा व्यतीत करने के बाद चिकित्सकों में चिकित्सा स्टाफ को डीएम की उपस्थिति की भनक लगी। इस बीच डीएम ने पूरे अस्पताल का निरीक्षण कर जरुरी समस्याओं को समझा।

DEHRADUN DM IAS savin bansal reached hospital driving own car got slip raided also ARTO take action

डीएम ने मरीज एवं तीमारदारों की सुध ली और मरीजों से हाल-चाल जाना। डीएम ने सफाई व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। डीएम ने निराश्रित वार्ड में मरीजों को नीचे लिटाए जाने पर गहरी नाराजगी जताई। डीएम को अस्पताल में सीट पर डॉक्टर नहीं मिले, साथ ही कई वार्ड खाली होने पर उन्होंने इसका कारण भी पूछा।

हॉस्पिटल में 5 से 6 विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात होने के बाद भी वार्ड खाली और ऑपरेशन थिएटर में कोई मरीज न होने पर कारण पूछा। डीएम ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के उपस्थित न रहने और अव्यवस्थाओं पर वेतन रोकने के निर्देश दिए। राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में अवस्थाओं पर डीएम नाराज हुए और चिकित्सालय के स्टाफ एवं चिकित्सकों के उपस्थिति रजिस्टर लिए अपने कब्जे में लिए।

डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ऋषिकेश सहित, ड्यूटी से नदारद मिले 4 चिकित्सकों का वेतन रोका और प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने के निर्देश दिए साथ ही सीएमओ से रिपोर्ट तलब किया। चिकित्सालय की खराब सफाई व्यवस्था पर सम्बंधित सफाई ठेकेदार पर 50 हजार का अर्थदंड की कार्रवाई की गई।

इसके बाद डीएम सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ऋषिकेश के कार्यालय पहुंचे, यहां भी अव्यवस्था देख डीएम आग बबूला हुए। सहायक संभागीय अधिकारी कार्यालय की कार्य प्रवृति पर डीएम नाराज दिखे। डीएम के निरीक्षण के दौरान कर्मचारी खाली बैठे पाए गए, जबकि लोग अपनी बारी को लेकर भटक रहे थे। इस बीच ​कुछ लोग कार्यालय के बाहर खड़े थे, जिनका कार्यालय से कोई काम नहीं था। ऐसे लोगों से डीएम ने नाराजगी दर्ज की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+