Dehradun news: ऑफिस खुलते ही डीएम ने मारा छापा,जानिए किस बात को लेकर जताई नाराजगी, मौके पर दिए ये निर्देश

Dehradun DM ias savin bansal देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज समाज कल्याण विभाग में ऑफिस खुलते ही छापा मारा। डीएम ने पेंशन योजना के आवेदनों के 15 से 18 दिन , लंबित पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पेंशन संबंधी आवेदनों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने चेतावनी दी की पैंशन योजना के आवेदन 7 दिन से अधिक लंबित रखने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण कार्यालय में अभिलेखों का ठीक से रख रखाव न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए, ठीक प्रकार से रखरखाव करने के निर्देश दिए।

Dehradun DM ias savin bansal raided samaj kalyan vibhag office opened know about what expressed

जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने आज जिला समाज कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी सुबह 9.55 बजे सर्वे चौक स्थित जिला समाज कल्याण कार्यालय पहुंचे। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा दी जा रही पेंशन सहित अन्य योजनाओं की ब्लॉक वार जानकारी ली। जिलाधिकारी ने पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की स्थिति का अवलोकन भी किया।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि किसी भी योजना का आवेदन 07 दिन से अधिक लम्बित न रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। आवेदन लंबित रखने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण कार्यालय में आने वाले लोगों से उनकी समस्या सुनते हुए समाज कल्याण अधिकारी को शाम तक समस्या का निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें इसके लिए पेंशन सम्बन्धी व अन्य प्रकरणों पर कोई भी आवेदन एक सप्ताह से अधिक लंबित ना रहे। आवेदन में कमियां पाए जाने की सूचना आवेदक को समय पर उपलब्ध कराते हुए कमियां दूर करते हुए अग्रिम प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए।

जिलाधिकारी ने सिस्टम ऑनलाईन होने के बावजूद योजनाओं के आवेदनों 15 से 18 दिन की पेंडेंसी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आवेदनों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी की पेंशन योजना के आवेदन 7 दिन से अधिक लंबित रखने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण कार्यालय में अभिलेखों का ठीक से रख रखाव न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए, अभिलेखों का उचित रखरखाव करने के निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+