Dehradun Cloud Burst: आपदा की मार, सडकें क्षतिग्रस्त, 60 परिवारों पर संकट, एयरलिफ्ट किया गया राशन, पूरा अपडेट

Dehradun Cloud Burst देहरादून में भारी बारिश के बाद बादल फटने और आपदा आने से कई गांवों का मुख्यालय से संपर्क कट गया है। सड़क पूरी क्षतिग्रस्त है। जिससे लगभग 60 परिवारों पर संकट आ गया है।

जिला प्रशासन ने आपदा प्रभावित गांवों में हेली सेवा के जरिए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। प्रशासन ने फुलेत, सरखेत छमरौली, सिल्ला, क्यारा और आसपास के गांव में राशन एयरलिफ्ट किया है। जिला प्रशासन ने आपदा प्रभावित 168 लोगों को होटल में शिफ्ट किया है।

Dehradun Cloud Burst news Disaster roads damaged 60 families crisis ration airlifted complete update

देहरादून में आई आपदा के दूसरे दिन भी आज जिला प्रशासन मोर्चे पर डटा रहा। जिला प्रशासन द्वारा राहत शिविर में ठहराए गए लोगों को नजदीकि सुरक्षित स्थानों होटल में शिफ्ट किया जा रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल निरंतर आपदा बचाव कार्यों की माॅनिरिटरिंग कर रहे हैं, विभागों से समन्वय करते हुए जिले में राहत कार्य संचालित करा रहे हैं। जिले में आपदाग्रस्त क्षेत्र मजाड़ कार्लीगाड में सर्च एवं रेस्क्यू आपरेशन जारी है।

उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी द्वारा नागल हटनाला में प्राइमरी स्कूल में ठहराए गए आपदा प्रभावित लोगों को होटल में शिफ्ट किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रभावितों के लिए सुरक्षित स्थान चिन्हित करते हुए 5 होटल वाईब्स लाईन, आईसबर्ग, हेली रिसोर्ट एण्ड रेस्टोरेंट, होटल हिल व्यू, पर्ल इन अधिग्रहित करते हुए 10 कार्मिकों को भी तैनात किया गया है।

आपदा प्रभावित गांव फुलेत, सरखेत छमरौली, सिल्ला, क्यारा तथा आसपास के गांव में राशन एयरलिफ्ट किया है। उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी की अध्यक्षता में जिला प्रशासन ने प्रभावित गांव जिनका सम्पर्क टूट गया है ऐसे गावों में राशन एयरलिफ्ट किया है। गांव का कट संपर्क कटने से लगभग 60 परिवारों पर संकट आ गया था।

जिला प्रशासन देहरादून ने 150 किट जिसमें दाल चावल, आटा, नमक,चीनी बिस्कुट, भूने चने आदि सभी जरूरी सामग्री शामिल है तथा 1 किट का वजन 15 से 20 किलो लगभग है को प्रभावित गावों में एयरलिफ्ट कर पंहुचाया गया है। जिला प्रशासन ने जयाडी तोक में दैवीय आपदा से मलबे में दबे जन एवं पशु की तलाश के लिए जेसीबी मौके पर पहुंचा दिया है। लापता लोगों के लिए भी सर्च अभियान जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+