Dehradun: कुट्टू आटा खाने से 200 से ज्यादा लोग पहुंचे अस्पताल, मिलावट की यहां करें कंप्लेन, अब तक क्या हुआ?

देहरादून में कुट्टू आटा खाने से 200 से ज्यादा लोग बीमार होने के बाद अस्पताल पहुंच गए। जिसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच प्रशासन ने कुट्टू आटा सप्लायर, रिटेलर, होलसेलर पर संगीन धाराओं में मुकदमें दर्ज कर स्टॉक सीज किए हैं।

जिसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी पर गाज गिर स​कती है। मरीजों के उपचार एवं सुगम सुविधा, समन्वय को डीएम ने अस्पतालों में मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। अब तक बीमार लोगों को जिला चिकित्सालय कोरोनेशन, दून चिकित्सालय और इन्दिरेश हास्पिटल में भर्ती कराए गए हैं। जिनका इलाज किया जा रहा है।

Dehradun 200 people admitted to hospital after consuming buckwheat flour complain adulteration what happened so far

उधर डीएम ने लोगों अपील करते हुए कहा कि एहतियात बरतते हुए कुट्टू, सिंगाड़े को साबुत रूप में खरीदने के बाद ही पिसवाने और फिर इस्तेमाल करें। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील जारी की है कि यदि कहीं किसी विक्रेता के सामग्री में मिलावट की जा रही है तो इसकी जानकारी पुलिस कन्ट्रोलरूम नम्बर 112, जिला आपदा परिचालन केन्द्र- 01352626066, सम्बन्धित एसडीएम एवं सीओ को सूचित करें।

जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से मिली रिपोर्ट के अनुसार दून अस्पताल में करीब 105, कोरोनेशन अस्पताल में 90 और इंद्रेश अस्पताल में करीब 30 लोग भर्ती हुए है, जिनकी तबीयत मिलावटी कुट्टू का आटा खाने से खराब हुई है। अस्पताल प्रशासन की आरे से मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

बता दें कि आज जैसे ही सुबह कुट्टू आटे से बीमार होने की सूचना मिली। हड़कंप मच गया आनन फानन में पहले स्वास्थ्य मंत्री और फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीमार लोगों से मिलने पहुंचे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सहारनपुर से सप्लाई हुए कुट्टू के आटे में मिलावट की संभावना से लोगों का स्वास्थ्य खराब हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहारनपुर से जिस दुकान के लिए कुट्टू का आटा सप्लाई हुआ है, वह दुकान सील कर ली गई है। उस दुकान से जिन दुकानों के लिए कुट्टू का आटा सप्लाई हुआ है, उनको भी सूचना दे दी गई है। सहारनपुर के जिला प्रशासन को भी देहरादून जिला प्रशासन से इसके बारे में जानकारी दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिये गये हैं कि पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो स्वास्थ्य विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग और अन्य संबंधित विभाग मिलकर घटना की पूरी जांच करेंगे। लापरवाही करने वाले सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। उधर देहरादून पुलिस ने भी 2 घण्टे के अन्दर ही पुलिस द्वारा 22 दुकानों/स्टोरों को चिन्हित कर उन पर रेड़ कर सील कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+