उत्तराखंड में 19 अक्टूबर तक जारी रहेगा कोविड प्रतिबंध
देहरादून, 4 अक्टूबर। उत्तराखंड में कोविड प्रतिबंध को और बढ़ा दिया गया है। प्रदेश की धामी सरकार ने 5 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से 19 अक्टूबर को सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा।

बता दें स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के हिसाब से उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में 17 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामेन आए है। कोरोना के एक मरीज मौत हो चुकी है। कोरोना से पिछले 24 घंटे में 16 मरीजों मरीज ठीक हुए जिन्हें घर भेजा जा चुका है। इनके ठीक होने के बाद कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 150 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया कि उत्तराखंड में 11915 सैंपलों की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। उत्तराखंड के छह जिले जिनमें बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज नहीं है। पिछले 24 घंटे अल्मोड़ा में तीन, देहरादून और रुद्रप्रयाग में पांच-पांच, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी और उत्तरकाशी में एक-एक पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब प्रदेश संक्रमितों की संख्या 343584 हो गई है। वहीं इनमें से 329936 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके है। अब तक प्रदेश में 7395 लोगों की मौत हो चुकी है। । प्रदेश की रिकवरी दर 96.03 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.14 प्रतिशत दर्ज की गई है। कोरोना को नियंत्रण में रखने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी ने कुछ दिन पहले ही प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू 30 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications