उत्तराखंड में बनेगा देश का पहला पशुपति नाथ का मंदिर, सीडीएस रहे जनरल बिपिन रावत से है खास कनेक्शन
देश के प्रथम सीडीएस स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के पैतृक गांव पौड़ी गढ़वाल के सैंण (बिरमोली) में पशुपतिनाथ मंदिर की स्थापना के लिए भूमि पूजन किया गया है। साथ ही गांव में सीडीएस रावत की भव्य प्रतिमा भी स्थापित की गई है।

देश के पहले सीडीएस रहे जनरल बिपिन रावत के पैतृक गांव पौड़ी गढ़वाल के सैंण (बिरमोली) में पशुपतिनाथ मंदिर की स्थापना के लिए भूमि पूजन किया गया है। साथ ही गांव में सीडीएस रावत की भव्य प्रतिमा भी स्थापित की गई है। इसे पांचवे धाम के रुप में विकसित करने की बात की जा रही है।
चार धाम यात्रा के बाद पशुपति नाथ की यात्रा करना भी आवश्यक
डा.हरिवंशराय बच्चन प्रबोधन प्रतिष्ठान ने नेपाल में पशुपति क्षेत्र विकास कोष से वार्ता कर ग्राम सैंण में पशुपतिनाथ मंदिर की स्थापना का आग्रह किया था। प्रतिष्ठान के संस्थापक निवृत्ती तुकाराम यादव ने बताया शास्त्रों के अनुसार, उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के बाद पशुपति नाथ की यात्रा करना भी आवश्यक है। लेकिन, पशुपतिनाथ के नेपाल में होने के कारण चार धाम यात्री उनके दर्शन नहीं कर पाता। ऐसे में प्रतिष्ठान ने सीडीएस रावत के गांव को पांचवे तीर्थ के रूप में विकसित करने के लिए गांव में पशुपतिनाथ का मंदिर बनाने का निर्णय लिया है।
स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत जी की मूर्ति का शिलान्यास
जिसके लिए विकासखंड द्वारीखाल में देश के प्रथम सीडीएस स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के गांव बिरमोली सैंण में भगवान पशुपतिनाथ के मन्दिर एवं स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत की मूर्ति का शिलान्यास किया। डॉ हरिवंश राय बच्चन प्रबोधन प्रतिष्ठान महाराष्ट्र द्वारा इस गांव को गोद लिया गया है। कार्यक्रम में स्वामी परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष चिदानंद मुनि,पौड़ी गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, संस्था के संचालक निवृति यादव मौजूद रहे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications