कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने अपने बयान के लिए माफी मांगी, BJP बोली-माफी नाकाफी, अपमान से आहत देवभूमि

उत्तराखंड में कांग्रेस के नेताओं के वायरल बयानों पर राजनीति गरमा गई है। चौतरफा विरोध के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने अपने बयान के लिए माफी मांगते हुए एक दिन उपवास करने की घोषणा की है।

उत्तराखंड में कांग्रेस के नेताओं के वायरल बयानों पर राजनीति गरमा गई है। चौतरफा विरोध के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने अपने बयान के लिए माफी मांगते हुए एक दिन उपवास करने की घोषणा की है। करन माहरा का कहना है कि उनके बयान को गलत तरीके से तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया, लेकिन अंकिता केस कमजोर न हो। इसके लिए वे किसी तरह के विवाद में नहीं पड़ना चाहते।

Congress state president Karan Mahara apologized for his statement, BJP bid-apology insufficient

उधर भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की देव भूमि वासियों के अपमान के बदले माफी मांगने को नाकाफी बताते हुए कहा कि जिस तरह से रोजाना अपमान के बाणों से जनता को घाव दिये जा रहे है उससे वह आहत है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के बाद मनीष खंडूरी की अशिष्ट टिप्पणी वीर सैनिकों की भूमि और जनरल खंडूरी के योगदान का भी अपमान है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और विशेषकर मनीष खंडूरी का उत्तराखंड व गढ़वाल के शौर्य पर दिया आपत्तिजनक बयान अक्षम्य है। उन्होंने सैन्य भूमि और उसके शहीद जवानों की वीरता का अपमान तो किया ही है साथ ही उत्तराखंड के आदर्श नेता और अपने पिता जनरल बी सी खंडूरी के अमिट योगदान को भी कमतर आंकने का भी प्रयास किया है। जनरल खंडूरी ने सैन्य सेवा और उसके उपरांत देवभूमि की सेवा में अपना जीवन खपाया है, लेकिन कांग्रेस और उनके नेता कभी इसे कभी महसूस नहीं कर सकते हैं।

उन्होंने इसे अपरिपक्व और गैर जिम्मेदाराना राजनीति करार देते हुए कहा कि कांग्रेस को तो शर्मशार होना ही चाहिए कि उनके विचारों से जनता सहमत नही है और इसीलिए कार्यक्रमों में सहभागिता नही करती है। ऐसे में बजाय आपसी चिंतन मनन के कांग्रेस का जनता को कसूरवार ठहराना और अभद्र टिप्पणियां करना उनकी मानसिकता को उजागर करता है। दूसरी तरफ भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा ने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा और मनीष खंडूरी पुतला फूंका है। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। साथ ही कहा कांग्रेस पार्टी को उत्तराखण्ड की जनता इस अपमान के लिए कभी भी माफ़ नहीं करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+