राहुल गांधी की रैली के जरिए उत्तराखंड में कांग्रेस ने 'चुनावी स्ट्राइक' की करी तैयारी, जानिए क्या है मामला

राहुल गांधी की रैली के जरिए उत्तराखंड में कांग्रेस ने चुनावी स्ट्राइक की करी तैयारी

देहरादून, 14 दिसंबर। 16 दिसंबर को देहरादून के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली आयोजित होने जा रही है। कांग्रेस इसे ​विजय उत्सव के रुप में मनाने जा रही है। जिसको लेकर कांग्रेस पूरी तरह से तैयारियों में जुटी है। रैली से पहले पूर्व सीएम हरीश रावत ने संकेत दे दिए कि पार्टी की ये रैली भाजपा के खिलाफ चुनावी स्ट्राइक साबित होगी। पूर्व सीएम हरीश रावत का कहना है कि दुनिया की सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक वर्ष 1971 में हुई थी। तब देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के मजबूत नेतृत्व में भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस का लोहा मनवाते हुए पाकिस्तान की सेना पर ऐतिहासिक विजय हासिल की थी और बांग्लादेश का उदय हुआ। 16 दिसंबर को इस ऐतिहासिक विजय की 50वीं वर्षगांठ पर उनके नेता राहुल गांधी वीर सैनिकों और उनके परिजनों का सम्मान करेंगे।

Congress prepares for election strike in Uttarakhand through Rahul Gandhis rally, know what is the matter

सैनिक वोटरों पर नजर

कांग्रेस उत्तराखंड में सत्ता में वापसी के लिए राहुल गांधी की रैली पर फोकस कर रही है। राहुल गांधी की विजय उत्सव रैली के बहाने कांग्रेस पूर्व सैनिकों को भी साधने में जुट गई है। 16 दिसंबर को परेड ग्राउंड में भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की एतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में जनसभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। रैली में भाजपा की रैली से अधिक लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में पार्टी जहां विधानसभा वार जनसंपर्क अभियान चला रही है, वहीं जिलावार पदयात्राओं और मशाल जलूस भी निकाले जा रहे हैं। टिकटों के दावेदारों को शक्ति प्रदर्शन के लिए रैली में भीड़ जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही रैली के लिए पार्टी की ओर से समन्वय समिति का गठन किया गया है। प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि यह समिति पूर्व सैनिकों, शहीद सैनिक परिवारों व पार्टी नेताओं के बीच समन्वय बनाने का काम करेगी। रैली के बाद 18 दिसंबर से कांग्रेस प्रदेशभर में आंदोलन चलाने जा रही हैा जिसमें भ्रष्‍ट्राचार, खनन, महंगाई और रोजगार के मुद्दोें को लेकर जनता के बीच जाएगीा जो कि चुनाव से पहले कांग्रेस का प्रचार प्रसार में तेजी लाएगाा

भाजपा ने दागे सवाल, राहुल गांधी देंगे हिसाब

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की रैली को लेकर कांग्रेस की तैयारियों और भाजपा पर लगे आरोपों का भाजपा ने पलटवार किया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कांग्रेस व राहुल गांधी सवाल पूछे हैं। सुरेश जोशी ने कहा कि कांग्रेस बार-बार भाजपा के विकास कार्यो का पांच वर्ष का हिसाब मांग रही है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 4 दिसम्बर की रैली में 1 लाख करोड़ रूपये जो केन्द्र सरकार द्वारा इन पांच वर्ष से निर्गत किया गया उसका सम्पूर्ण ब्यौरा परेड ग्राउंड की रैली में उत्तराखण्ड की जनता के सामने रखा। तो क्या कांग्रेस पार्टी व उनके नेता राहुल गांधी 2004 से लेकर 2007 तक व 2012 से 2014 तक जो दोनों सरकारें उत्तराखण्ड व दिल्ली में कांग्रेस की थी, उसमें इस राज्य के विकास के लिए कितनी धनराशी प्रदेश को निर्गत कि गई उसका ब्योरा 16 तारीख को राहुल गांधी रैली में जवाब देगें ? यह उत्तराखण्ड की जनता जानना चाहती है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+