निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां, जिलों में सौंप दायित्व,डिजिटल सदस्यता अभियान भी लांच

निकाय चुनावों को लेकर सियासी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। कांग्रेस की और से निकाय चुनावों को देखते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिला प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। उत्तराखंड कांग्रेस ने डिजिटल सदस्यता अभियान लांच कर एक लाख सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी, सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति पर निकाय चुनावों की तैयारी एवं चुनाव संचालन के लिए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को जिला प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

Congress preparations nikay elections handed responsibilities districts launched digital membership campaign

देहरादून में पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, हरिद्वार में शूरवीर सिंह सजवाण, उत्तरकाशी में सूर्यकांत धस्माना, चमोली में मदन सिंह बिष्ट, टिहरी में सुरेन्द्र सिंह नेगी, रुद्रप्रयाग मंत्री प्रसाद नैथानी, पौड़ी में जोत सिंह गुनसोला, पिथौरागढ़ भागीरथ भट्ट, चम्पावत में महेन्द्र सिंह पाल, अल्मोडा में विधायक हरीश धामी, बागेश्वर सतीश नैनवाल, नैनीताल में गोविन्द सिंह कुंजवाल एवं उद्यमसिंह नगर मे रणजीत सिंह रावत को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी प्रभारीगणों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने प्रभार वाले जनपदों में निकाय चुनावों की तैयारी एवं चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने हेतु जनपद के सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों से समन्वय स्थापित करते हुए एक सप्ताह के अन्दर अपनी आख्या प्रदेश कार्यालय को देंगे।

उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग ने अपनी नई वेबसाइट और डिजिटल सदस्यता अभियान का शुभारंभ भी कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि आज सोशल मीडिया केवल संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जन-सेवा और जनता तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का सबसे प्रभावी साधन बन चुका है। उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का यह कदम डिजिटल युग में पार्टी को मजबूत और सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का पूरा उपयोग करें और कांग्रेस के विचारों को राज्य के हर कोने तक पहुंचाएं।

यूथ अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि हमारे डिजिटल सदस्यता अभियान के पहले चरण में 1 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य है, और आने वाले महीनों में इसे 10 लाख तक बढ़ाया जाएगा। वर्तमान में फेसबुक पर हमारी पार्टी की उपस्थिति भाजपा से कहीं अधिक मजबूत है, और हम आने वाले समय में हर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भाजपा से काफी आगे निकल जाएंगे। यह अभियान हमारी पार्टी की ताकत और प्रभाव को और अधिक सशक्त करेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से इस डिजिटल क्रांति में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+