'बंदर के सिर पर टोपी तो वो नाचने लग जाता...' कांग्रेस नेता हरक सिंह ने किस पर कसा तंज, जानिए क्यों
कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार हरक ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर तंज कसते हुए सीधा हमला किया। उन्होंने कहा कि उम्र और अनुभव से उन्हें ज्यादा मिल गया है, इसलिए ऐसी स्थिति है।
उन्होंने कहा कि अगर बंदर के सिर पर टोपी पहना दो तो वो नाचने लग जाता है। तो ऐसी गलती होती है फिर...हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि वे किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने अपने कार्यकाल का भी जिक्र करते हुए कि कहा कि साल 1992 में जब वो उत्तर प्रदेश में मंत्री बने थे, तब उनकी उम्र 27 साल थी।

उस दौरान मंत्री रहते हुए उनके सामने सचिव स्तर के अधिकारी उन्हें 'सर-सर' कहने लगे, तब थोड़े दिनों के लिए उनका भी दिमाग खराब हो गया था, लेकिन 6 दिसंबर को तब झटका लगा, जब अचानक सरकार चली गई। इसके बाद वे भी पैदल हो गए और अगल ठिकाने आई। हरक ने कहा कि सरकार जाते ही सरकारी ड्राइवर भी उन्हें कल्याण सिंह की कोठी पर छोड़कर चला गया। उसके बाद टैक्सी करके उन्हें घर जाना पड़ा था। हरक ने कहा कि उस समय उन्हें अपनी औकात तब पता चला था।
हरक रावत ने कहा कि किसी अधिकारी से बात करो तो वो 'सर-सर' कहकर हमेशा के लिए सरका देगा। उन्होंने कहा कि वे छोटी सी आयु में इस तरह का अनुभव ले चुके हैं। यही कारण है कि वो आज सरकार में भले ही नहीं है, उसके बावजूद दुखी नहीं हैं।
उस दिन के बाद उन्हें इस बात का एहसास हो गया कि यह सब क्षणिक मात्र है। हरक ने धामी मंत्रिमंडल पर भी निशाना साधा और कहा कि सरकार में मंत्रिमंडल के सदस्य परिपक्व नहीं है और उनमें अनुभव की कमी है। उसी का नतीजा है कि विधानसभा के भीतर और बाहर का माहौल बगैर किसी बात के खराब हो रहा है।
कांग्रेस नेता हरक सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर कसा तंज सुनिए क्या कहा pic.twitter.com/kBjsEqyFOd
— pavan nautiyal (@pavannautiyal) March 21, 2025












Click it and Unblock the Notifications