कांग्रेस के दिग्गज नेता हरक सिंह रावत बने दादा, अभिनेत्री Anukriti Gunsai ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म
Anukriti Gunsai कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अभिनेत्री अनुकृति गुसाईं ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। हरक सिंह रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट कर फोटो शेयर की है। जिसके बाद से रावत परिवार को बधाइयां मिल रही हैं।
बता दें कि हरक सिंह रावत कांग्रेस के दिग्गज नेता और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। जबकि उनकी बहू अभिनेत्री अनुकृति गुसाईं अब भाजपा की कार्यकर्ता हैं। अनुकृति गुसाईं कांग्रेस के दिग्गज नेता हरक सिंह के बेटे तुषित रावत की पत्नी हैं।

हरक सिंह रावत ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी सार्वजनिक की। हरक सिंह ने लिखा कि ईश्वर की असीम कृपा से हमारे परिवार में दोनों आशीर्वादों ( ट्विंस )का आगमन हुआ है। मेरी व दीप्ति रावत की बहु अनुकृति गुसाईं रावत एवं पुत्र तुषित रावत को हृदय से बधाई एवं आशीर्वाद। भगवान बद्रीविशाल दोनों नवजात बच्चों को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु,संस्कार और उज्जवल भविष्य प्रदान करें। परिवार पर सदैव प्रभु की कृपा बनी रहे।
कौन हैं अभिनेत्री अनुकृति गुसाईं Actress Anukriti Gunsai
25 मार्च 1994 में जन्मीं अनुकृति गुसाईं मूल रूप से लैंसडौन की रहने वाली हैं। वे पेशे से एक साफ्टवेयर इंजीनियर है। वह मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल और मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल का खिताब भी जीत चुकी हैं। अनुकृति गुसाईं एक मॉडल और टीवी प्रजेंटर भी रही हैं। वर्ष 2013 में उन्होंने मिस इंडिया दिल्ली का खिताब जीता था और मिस इंडिया प्रतियोगिता में पांचवें स्थान पर रही थीं। वर्ष 2013 में वे ब्राइड ऑफ द वर्ल्ड इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।
Anukriti Gunsai news
इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2014 में मिस इंडिया पैसिफिक वर्ल्ड और वर्ष 2017 में मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वे महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्थान की अध्यक्ष भी हैं। अनुकृति गुसाईं कांग्रेस के दिग्गज नेता हरक सिंह की पुत्रवधू हैं। उनकी शादी हरक सिंह रावत के बेटे तुषित रावत से हुई। अनुकृति गुसाईं ने मॉडलिंग के बाद उत्तराखंड की राजनीति में कदम रखा। माना जाता है कि अनुकृति को राजनीति में लाने का निर्णय हरक सिंह का ही है।
उन्होंने 2022 चुनाव से पहले अनुकृति गुसाईं के लिए लैंसडोन से टिकट मांगा, लेकिन पार्टी ने इनकार कर दिया तो हरक सिंह को भाजपा छोड़नी पड़ी। अनुकृति ने 2022 में विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लैंसडौन विधानसभा सीट से लड़ा। लेकिन हार गई। इसके बाद लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा की सदस्यता ले ली।












Click it and Unblock the Notifications