निकाय चुनाव में कांग्रेस को लगा सबसे बड़ा झटका,टिकट बांटने वाले संगठन उपाध्यक्ष ने ज्वाइन की भाजपा,जानिए क्यों

उत्तराखंड कांग्रेस को निकाय चुनाव के बीच एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने पार्टी के पदों से इस्तीफा दे दिया है। मथुरा दत्त जोशी पिथौरागढ़ से पत्नी का मेयर का टिकट न मिलने से नाराज हो गए थे।

हालांकि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने और अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस्तीफा सौंप दिया हैं। बता दें कि कांग्रेस संगठन के सारे काम मथुरा दत्त जोशी ही देख रहे थे।

Congress got biggest blow civic elections vice president ticket distributing organization joined BJP know why

इसके साथ ही निकाय चुनाव में टिकट जारी करने से लेकर संचालन की जिम्मेदारी मथुरा के कंधों पर थी, लेकिन अब मथुरा भाजपा के लिए काम करेंगे। जो कि कांग्रेस के​ लिए बड़ा झटका है। इस बीच मथुरा दत्त जोशी ने भाजपा भी ज्वाइन कर ली है। सीएम धामी की मौजूदगी में देहरादून में मथुरा दत्त जोशी ने बीजेपी की सदस्यता ले ली। उन्होंने 48 साल तक कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर काम किया।

भाजपा कार्यालय में आज कांग्रेस पार्टी के तीन वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। प्रदेश उपाध्यक्ष(संगठन) मथुरा दत्त जोशी, पूर्व दर्जा धारी राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती ने कांग्रेस पार्टी छोड़ कर भाजपा ज्वाइन की। मुख्यमंत्री ने पार्टी का पटका पहनाकर ज्वाइनिंग कराई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय सहित कई पदाधिकारी भी रहे मौजूद।

बीजेपी ज्वाइन करने से पहले मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। सभी पदों से इस्तीफा देने के साथ ही उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दिया था। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा भेजा था। अपने इस्तीफे में मल्लिकार्जुन खड़गे को संबोधित करते हुए उन्होंने लिखा था। लिखा कि अपने जीवन के 48 वर्ष पूरी निष्ठा के साथ कांग्रेस पार्टी की सेवा करने के उपरांत में बहुत क्षुब्ध होकर पार्टी द्वारा दिए सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+