उत्तराखंड में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 6 की मौत, सीएम धामी ने किया आर्थिक मदद का ऐलान

देहरादून, अगस्त 28। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में हुए सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा सितारगंज के सिरसा मोड़ पर हुआ था। इस हादसे में घायल लोगों को हल्द्वानी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा रविवार सुबह 11 बजे के करीब हुआ था और शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी के अस्पताल में पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए पहुंचे।

Uttarakhand accident

घायलों और मृतकों के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घायलों के परिजनों से मुलाकात के दौरान हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। साथ ही घायलों और मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद देने की भी घोषणा की है। सीएम ने कहा कि मृतकों के परिवार को दो लाख, गंभीर रूप से घायल को 50,000 व आंशिक रूप से घायल लोगों को 25000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा सीएम ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

कैसे हुआ हादसा?

आपको बता दें कि रविवार सुबह 11 बजे के करीब यह हादसा ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर सितारगंज क्षेत्र के पुलभट्टा थाना इलाके में सिरसा मोड़ पर हुआ। यहां एक ट्रैक्टर ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी जिसमें ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार 6 लोगों की मौत हो गई। हालांकि ट्रॉली पर 40 लोग सवार थे। बाकि 34 घायल हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि बसगर गांव के ये सभी लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर संगत के लिए जा रहे थे। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के अलावा हल्द्वानी के सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज और बहेड़ी में भर्ती कराया गया है। सीएम ने घायलों का फ्री में इलाज कराने का भी निर्देश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+