Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Uttarakhand: कोविड को लेकर सीएम धामी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग, बूस्टर डोज के साथ ही ये लिए गए अहम फैसले

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सचिवालय में बैठक ली। मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में बूस्टर डोज लगवाने का अभियान चलाया जाए।

cm pushkar singh dhami government high level meeting alert covid instructions campaign booster dose

कोविड को लेकर एक बार फिर राज्य सरकार अलर्ट हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में बूस्टर डोज लगाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए कल से ही बूस्टर डोज लगाने के लिए कैंप शुरू किये जाएंगे। सीएम धामी ने निर्देश दिए कि कोविड के नये मामले आने पर उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाए। सभी जनपदों में कन्ट्रोल रूम फिर से सक्रिय किये जाएंगे।

कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सचिवालय में बैठक
कोविड संक्रमण के दोबारा से परिस्थितियां बदलते ही सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सचिवालय में बैठक ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में बूस्टर डोज लगवाने का अभियान चलाया जाए। बूस्टर डोज लगवाने के लिए कल से ही कैम्प लगाना शुरू करें। जनपदों में बूस्टर डोज के लिए कैम्प लगाए जाएं। सभी जनपदों में कंट्रोल रूम सक्रिय किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के जो भी नये मामले आयेंगे, उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग भी कराई जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि बूस्टर डोज लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। इसका विभिन्न माध्यमों से व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार भी किया जाए।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: IMA ने जारी की एडवाइजरी, इन बातों का रखें खास ख्याल | वनइंडिया हिंदी *News

    कोविड बूस्टर डोज की केन्द्र सरकार को डिमांड भेजी जाए

    उन्होंने मुख्य सचिव को कोविड की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड बूस्टर डोज की जितनी आवश्यकता है, शीघ्र केन्द्र सरकार को डिमांड भेजी जाए। सभी आवश्यक संसाधनों की पूर्ण उपलब्धता रखी जाए। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बैठक में वर्चुअल प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि बूस्टर डोज पर सबसे अधिक ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा की राज्य में कोविड की प्रथम एवं द्वितीय डोज लगभग शत प्रतिशत लोगों को लग चुकी है। बूस्टर डोज के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव रंजीत सिन्हा, डॉ. आर. राजेश कुमार समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+